मां लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो…, अक्षय तृतीया पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का दिन धन दौलत की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है. इस दिन दान-दक्षिणा करना बेहद पुण्यकारी होता है. हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है. इस साल ये पावन पर्व आज यानी 19 अप्रैल को मनाया जा रहा है. ऐसे में हम आपके लिए कुछ बधाई संदेश लेकर आए हैं, जिसे आप अपने प्रियजनों को भेजकर उन्हें अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Akshaya Tritiya 2026 पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश

  • मां लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो, गणेश का निवास हो, और मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो. शुभ अक्षय तृतीया!
  • अक्षय तृतीया आई है, साथ अपने खुशियां लाई है, सुख-समृद्धि पाए आप, हर जन्म में मिले पुण्य की कमाई. अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा आप पर सदा बनी रहे. आपके घर में कभी धन-धान्य की कमी न हो. शुभ अक्षय तृतीया
  • सोने का रथ, चांदी की पालकी, बैठकर जिसमें लक्ष्मी मां हैं आई, देने आपको और आपके परिवार को अक्षय तृतीया की बधाई. शुभ अक्षय तृतीया!
  • इस अक्षय तृतीया पर आपको मिले खुशियों का खजाना, सफलता मिले इतनी कि हर कोई चाहे आपके जैसा बन जाना. हैप्पी अक्षय तृतीया
  • जैसे अक्षय तृतीया का फल कभी खत्म नहीं होता, वैसे ही हमारा साथ और प्यार भी कभी कम न हो. शुभ अक्षय तृतीया
  • घूंघट खोल के मां लक्ष्मी आपके द्वार आएं, अक्षय तृतीया की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.
  • दिनों-दिन बढ़ता जाए आपका व्यापार, परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार. हैप्पी अक्षय तृतीया.
  • सफलता की सीढ़ी आप चढ़ते जाएं, अक्षय तृतीया की आपको ढेर सारी बधाई.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: अक्षय तृतीया पर गजकेसरी योग से इन 6 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, जानें राशिफल

ये भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदा जाता है सोना? जानिए इस दिन कब है शॉपिंग का शुभ मुहूर्त

Latest News

चार चरणों में खोला जाएगा ईरान का हवाई क्षेत्र, ट्रांजिट उड़ानों को दी जाएगी प्राथमिकता

Iran Airspace: धीरे-धीरे चार चरणों में ईरान का हवाई क्षेत्र दोबारा खोला जाएगा. पूर्व से पश्चिम की ओर उड़ानों...

More Articles Like This

Exit mobile version