Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ में बर्फ से बने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु उनके दरबार पहुंचते हैं. अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले शनिवार को बर्फ से बने शिवलिंग बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. मई 2026 के अंत में अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फानी बाबा का दिव्य शिवलिंग लगभग 6–7 फीट की ऊंचाई के साथ पूर्ण आकार में प्रकट हो गया है.

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले ही सुरक्षाबलों और श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर लिए हैं, जिससे भक्तों में जबरदस्त उत्साह है. बता दें कि इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी.

अमरनाथ यात्रा 2026 कब शुरू होगी?

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी. श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं. श्रद्धालु अब यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से परमिट ले सकते हैं. देशभर में 554 तय बैंक शाखाओं के जरिए यह प्रक्रिया की जा रही है, ताकि यात्रियों को रजिस्ट्रेशन में कोई परेशानी न हो.

3.6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु करा चुके है रजिस्ट्रेशन

बता दें कि इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 3.6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. वहीं यात्रा मार्ग पर कई जगह अभी भी 10 से 12 फीट तक बर्फ जमी है. यात्रा 3 जुलाई से बालटाल-सोनमर्ग और पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग से शुरू होगी. 57 दिन की यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षा बंधन और सावन पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी.

Latest News

Isha Ambani ने पहनी प्योर गोल्ड की ड्रेस, महफिल लूट ले गईं मां नीता अंबानी की जूलरी, शानदार रहा Manish Malhotra का पेरिस डेब्यू

Isha Ambani: पेरिस हाउट कूट्योर वीक 2026 में ईशा अंबानी ने अपने गोल्डन लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने मनीष मल्होत्रा की कस्टम-मेड कूट्योर ड्रेस के साथ मां नीता अंबानी के कलेक्शन से चुनी गई जूलरी पहनी.

More Articles Like This