White House Firing: व्हाइट हाउस के बाहर 30 राउंड फायरिंग, अंदर ही मौजूद थे राष्ट्रपति ट्रंप

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

White House Firing: अमेरिका के व्हाइट हाउस की सुरक्षा को लेकर फिर से बड़ी चूक हुई है. 23 मई की शाम एक संदिग्ध व्यक्ति ने सुरक्षा चौकी के पास जाकर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति ने 30 राउंड फायरिंग की, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

संदिग्ध को गोली मार दी गई

इस बात की जानकारी अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के संचार कार्यालय ने एक्स पर ट्वीट कर कहा, “शनिवार शाम 6 बजे के कुछ समय बाद 17वीं स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू इलाके में एक व्यक्ति ने अपने बैग से हथियार निकाला और फायरिंग शुरू कर दी. सीक्रेट सर्विस पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को गोली मार दी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस गोलीबारी में एक राहगीर भी घायल हुआ है. घटना के समय राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में मौजूद थे.

डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के संचार कार्यालय ने बताया कि अधिकारियों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और संदिग्ध को गोली मार दी. घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई.

अंदर मौजूद थे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

सीक्रेट सर्विस ने बताया कि घटना के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे. हालांकि, इस घटना का उन पर कोई असर नहीं पड़ा. सीक्रेट सर्विस ने यह भी कहा कि उसके किसी अधिकारी को चोट नहीं आई है.

काश पटेल ने भी दी जानकारी

एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “एफबीआई भी मौके पर मौजूद है और व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी की घटना में सीक्रेट सर्विस की मदद कर रही है. जैसे-जैसे जानकारी मिलेगी, हम जनता को अपडेट देंगे.”

ये भी पढ़ें- PM मोदी से मिले रूबियो: कई मुद्दों पर हुई चर्चा, PM को व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This