Astro Tips for Kitchen: रात के समय भूलकर भी न छोड़े जूठे बर्तन, वरना धन की देवी मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Astro Tips for Kitchen: अगर आप की आदत भी रात में झूठे बर्तन छोड़ देने की है, तो इसे आज ही छोड़ दें. हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार, हमारी कई आदतें हमारे लिए नुकसानदायक होती हैं. इसलिए हमारे लिए कई नियम बनाए गए हैं. जैसे सुबह जल्दी उठना, स्नान करना, पूजा-पाठ करना, सूर्यास्त के बाद झाड़ू न लगाना. इसी में एक नियम यह भी है कि रात के समय कभी भी जूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए. शास्त्रों के मुताबिक, ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी रुठ जाती हैं और आर्थिक नुकसान होने लगता है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि रात को जूठे बर्तन को छोड़ने से इंसान को किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

हो सकते हैं ये नुकसान

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस घर में साफ-सफाई रहती है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है. इसलिए सनातन धर्म में घर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है. ऐसा माना जाता है कि घर में साफ-सफाई न होने से इंसान को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है. इसलिए रात को रात में जूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए.
  • कहा जाता है कि रात को रसोई घर को गंदा छोड़ने से व्यक्ति के ग्रह नाराज हो सकते हैं. साथ ही इंसान के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
  • इसके अलावा, रात को जूठे बर्तन छोड़ने से इसका असर परिवार के सदस्यों पर पड़ता है और मां लक्ष्मी नाराज होती हैं. साथ ही घर की बरकत रुक सकती है.
  • रात को गंदा चूल्हा छोड़ना अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि रात को गंदा चूल्‍हा छोड़ने से मां अन्‍नपूर्णा देवी नाराज हो जाती हैं.
  • अगर आप किसी कारण से रात में बर्तन साफ नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसे में आप बर्तनों को पानी से धोकर छोड़ दें. बर्तनों में जूठन न लगा रहना चाहिए.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: Horoscope: वृश्चिक, मीन राशि के जातकों के लिए परेशानी भरा रहेगा दिन, जानिए राशिफल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version