Bhaum Pradosh Vrat 2026: सावन माह का आखिरी प्रदोष व्रत आज यानी 25 अगस्त 2026, मंगलवार को रखा जा रहा है. हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखने का विधान है. जब प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ता है, तो इसे भौम प्रदोष कहा जाता है. मंगल का एक नाम भौम भी है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, भौम प्रदोष का व्रत करने से कर्ज से छुटकारा पाने में मदद मिलती है.
इस दिन मंगल से संबंधित चीजों जैसे गुड़, मसूर की दाल, लाल वस्त्र और तांबे का दान करना भी शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इन चीजों का दान सौ गौदान के समान फल देता है. इसके अलावा, भौम प्रदोष के दिन कुछ विशेष उपाय करके कर्ज के साथ मंगल से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने की कामना की जाती है.
भौम प्रदोष के दिन करें ये उपाय
- अगर दांपत्य जीवन में उदासी बनी हुई है और जीवनसाथी से अपनी बात शेयर नहीं कर पा रहे हैं, तो भौम प्रदोष के दिन एक सूखा नारियल और एक कटोरी में पीला सिंदूर लें. सिंदूर में थोड़ा सा चमेली का तेल मिलाकर उसे गीला कर लें और उससे नारियल पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं. इसके बाद उस नारियल को हनुमान जी के चरणों में अर्पित करें.
- अगर आप अपने अंदर पॉजिटिव ऊर्जा बढ़ाना चाहते हैं, तो भौम प्रदोष के दिन सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनें. सबसे पहले हनुमान जी के आगे सिर झुकाकर प्रणाम करें. इसके बाद कम से कम सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें.
- अगर आपको लगातार व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है और व्यापार में स्थिरता चाहते हैं, तो भौम प्रदोष के दिन तीन मुखी रुद्राक्ष की पूजा करें. पूजा के बाद इसे गले में धारण करें.
- अगर आप कर्ज के बोझ में फंसे हैं और उससे जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहते हैं, तो भौम प्रदोष के दिन आसन पर बैठकर हाथ जोड़ें और ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का 11 बार पाठ करें.
- अगर आप भविष्य में ऐसी आर्थिक परेशानी से बचना चाहते हैं, जब कर्ज लेने की नौबत आए, तो भौम प्रदोष के दिन शाम को हनुमान मंदिर जाएं या घर पर हनुमान जी की मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाएं. इसके बाद हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
- अगर किसी के पास आपका पैसा फंसा हुआ है और वह वापस नहीं कर रहा है, तो भौम प्रदोष के दिन हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं. साथ ही मंगल के मंत्र ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:’ का 11 बार जाप करें.
- अगर आप नौकरी को लेकर परेशान हैं या अच्छी नौकरी नहीं मिल पा रही है, तो भौम प्रदोष के दिन हनुमान मंदिर जाकर शहद की शीशी भेंट करें. इसके साथ ही भगवान के सामने हाथ जोड़कर नौकरी में आ रही परेशानी से छुटकारा पाने की प्रार्थना करें.
- अगर आप अपने सभी कार्यों में सफलता की कामना करते हैं, तो भौम प्रदोष के दिन जरूरतमंद लोगों को मीठी रोटी बांटें. मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से कार्यों में सफलता की कामना की जाती है.
- अगर आप अपने जीवन में सभी चीजों के बीच संतुलन बनाए रखना चाहते हैं, तो भौम प्रदोष के दिन आटे में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर उसके पुए बनाएं और गाय को खिलाएं. साथ ही मंगल के मंत्र ‘ॐ मंगलाय नमः’ का 51 बार जाप करें.
- अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सब मंगल बना रहे, तो भौम प्रदोष के दिन किसी नाई या दर्जी को एक चॉकलेट गिफ्ट करें. मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में मंगल बना रहता है.
- अगर आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, तो भौम प्रदोष के दिन हनुमान मंदिर में मसूर की दाल का दान करें. मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होने की कामना की जाती है.
आज सावन का आखिरी प्रदोष व्रत होने के कारण भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा के लिए यह दिन विशेष माना जा रहा है. श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा-पाठ, दान और बताए गए उपाय करने की धार्मिक मान्यता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़े: Kajari Teej 2026: कजरी तीज की तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, यहां जानें सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त