घर में इन जगहों पर भूलकर भी न रखें झाड़ू, मिलते हैं अशुभ परिणाम, जानिए क्या है सही वास्तु नियम

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Broom Vastu Tips: घर की साफ-सफाई करने के लिए झाड़ू तो हर किसी के घर में इस्तेमाल की जाती है. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में इसका सही से इस्तेमाल और सही जगह पर रखना बहुत ज्यादा जरूरी माना जाता है. यदि झाड़ू को गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए या फिर गलत जगह पर रख दिया जाए, तो अशुभ परिणाम मिल सकते हैं. ऐसे में चलिए जानते है झाड़ू रखने का सही दिशा के बारे में…

किचन में न रखें झाड़ू

वास्तु शास्त्र की मानें तो किचन में झाड़ू रखने से बचना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से घर में रह रहे सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और बीमारी आना शुरू हो जाती है. साथ ही सुख-शांति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

इस दिशा में ना रखें झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को ईशान कोण में रखने से बचना चाहिए. दरअसल, ये दिशा देवी-देवताओं की मानी जाती है. इसी कारण इस दिशा में झाड़ू रखने से बचना चाहिए.

बेडरूम में न रखें

वास्तु शास्र के अनुसार, बेडरूम में भी झाड़ू को नहीं रखना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच क्लेश होने लगते हैं और वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ जाता है.

जरूरी नियम

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झाड़ू को हमेशा पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें.
  • झाड़ू को ऐसी जगहों पर नहीं रखना चाहिए जहां सबकी बार-बार नजर पड़े.
  • झाड़ू को कभी भी खड़ा कर करके नहीं रखनी चाहिए. हमेशा झाड़ू को लिटाकर रखनी चाहिए.
Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version