Chaitra Navratri 2026 Day 1: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन इस विधि से करें मां शैलपुत्री की पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है. नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना और अखंड ज्योत जलाने की परंपरा निभाई जाती है. इसी दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा की जाती है. मान्यता है कि मां शैलपुत्री की आराधना करने से साधक और उसके परिवार को मानसिक शांति, स्थिरता और शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

मां शैलपुत्री का स्वरूप

मां शैलपुत्री को पर्वतराज हिमालय की पुत्री माना जाता है. नवरात्रि के पहले दिन इनकी पूजा करने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और जीवन में स्थिरता आती है.

मां का स्वरूप अत्यंत शांत और दिव्य है. वे सफेद वस्त्र धारण करती हैं और उनकी सवारी वृषभ यानी बैल है. उनके दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल सुशोभित होता है.

पूजा विधि

  • नवरात्रि के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे, विशेषकर सफेद वस्त्र धारण करें.
  • सबसे पहले कलश स्थापना करें और मिट्टी के पात्र में जौ बोएं.
  • एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां शैलपुत्री की प्रतिमा स्थापित करें.
  • पूजा में सफेद फूल, अक्षत और सिंदूर अर्पित करें.
  • माता को गाय के घी या दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं.
  • घी का दीपक जलाकर माता की आरती करें.

मां शैलपुत्री के मंत्र

  1. “ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः

  2. या देवी सर्वभूतेषु माँ शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।

  3. ध्यान मंत्र –
    “वन्दे वांच्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्, वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्”

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन बना रहता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: आंखें बंद करने से नहीं, सच्ची भक्ति से पवित्र होता है मन: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

भाजपा संगठन आधारित दल जिसमे कार्यकर्ता एवं विचारधारा महत्वपूर्ण: डॉ. दिनेश शर्मा

लखीमपुर में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने भाजपा को विचारधारा आधारित पार्टी बताते हुए संगठन, कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विस्तार से बात की.

More Articles Like This

Exit mobile version