जन्माष्टमी के दिन बैंक बंद रहेगा या नहीं? जानें सितंबर में कब-कब हैं छुट्टियां

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bank Holidays September 2026:  सितंबर का महीना शुरू हो गया है. इस महीने में कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा समेत कई प्रमुख त्यौहार पड़ रहे हैं. ऐसे में अगर आपका कोई बैंक संबंधित कार्य फंसा हुआ है तो उसे फटाफट निपटा लें. क्योंकि इस महीने में कई दिन बैंकों में कामकाज ठप रहेंगे.

बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर माह बैंकों के छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है. इसी क्रम में सितंबर महीने की भी लिस्ट आ गई है. आइए जानते हैं कि सितंबर महीने में बैंकों की कितनी छुट्टियां और कब-कब रहने वाली हैं. देखिए पूरी लिस्ट…

कब है श्री कृष्ण जन्माष्टमी

बता दें कि इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को पड़ी रही है. इस त्योहार को देशभर में सेलिब्रेट किया जाता है.

जन्माष्टमी पर बंद रहेंगे बैंक या नहीं Bank Holidays September 2026

हर किसी के मन में यही सवाल है कि जन्माष्टमी पर बंद रहेंगे बैंक या नहीं. बता दें कि जन्माष्टमी पर देश के कई सारे शहरों में बैंक बंद रहता है. इस दिन को सरकारी छुट्टी माना जाता है. 

किन-किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

कृष्ण जन्माष्टमी पर अहमदाबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, पटना, रायपुर, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम, रांची और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.

सितंबर में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी

बता दें कि 4 सितंबर के बाद 6 सितंबर को रविवार है. ऐसे में इस दिन बैंक बंद रहेगा. इस महीने में 11 सितंबर, 12 सितंबर, 13 सितंबर, 14 सितंबर, 15 सितंबर, 20 सितंबर, 21 सितंबर, 22 सितंबर, 23 सितंबर, 25 सितंबर, 26 सितंबर और 27 सितंबर को बैंक बंद रहंगे. हालांकि, आप लिस्ट में अपने शहर का नाम देख लें.

ये भी पढ़ें- ईडी का एक्शनः देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी, जाने क्या है मामला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version