Chhath Puja: इस साल कब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना और सूर्य अर्घ्‍य की तिथियां

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhath Puja 2025: लोक आस्‍था का महापर्व छठ पूजा का आगाज होने वाला है. चार दिनों तक चलने वाले इस त्‍योहार की शुरुआत नहाय खाय से होता है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, छठ पूजा का यह पावन पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं संतान की दीर्घायु, सुखी जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना के लिए व्रत रखती है.

छठ का मुख्य व्रत षष्ठी तिथि को रखा जाता है, लेकिन यह पर्व चतुर्थी से शुरू होकर सप्तमी तिथि को सूर्य देव को अर्घ्‍य देने के बाद समाप्‍त होता है. इस साल छठ महापर्व की शुरुआत कब से हो रही है? आइए जानते हैं…

Chhath Puja 2025 की शुरुआत

इस बार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 27 अक्टूबर सुबह 06 बजकर 04 मिनट से शुरू हो रही है. षष्‍ठी तिथि का समापन अगले दिन 28 अक्टूबर सुबह 07:59 बजे होगा.

इस दिन होगा नहाय-खाय

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा चार दिन तक चलता है. इसके पहले दिन की शुरुआत नहाय-खाय से होता है. इस साल नहाय-खाय 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

खरना 2025 की तारीख

छठ पूजा का दूसरा दिन खरना होता है. खरना इस साल 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

संध्या अर्घ्य का समय

छठ महापर्व के तीसरे दिन सूर्य देव को संध्‍या अर्घ्य दिया जाता है. इस दिन छठ पर्व की मुख्य पूजा होती है. इस दिन लोग घाट पर जाते हैं और व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं. इस वर्ष छठ महापर्व का संध्या अर्घ्य 27 अक्टूबर को दिया जाएगा.

उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय

चौथा दिन यानी सप्तमी तिथि को छठ पूजा का अंतिम दिन होता है. इस दिन व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देते है. सप्‍तमी के दिन व्रत का पारण किया जाता है. इस वर्ष 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- धरती मां स्वयं के दुःखों को दबाकर हमें प्रदान करती है अन्न: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version