Astro Tips: सनातन संस्कृति में चंदन को पवित्र और बेहद ही शुभ माना जाता है. पूजा-पाठ से लेकर भगवान के श्रृंगार तक चंदन का विशेष महत्व होता है. मंदिरों में भक्तों को चंदन का तिलक लगाया जाता है. कई लोग इसे अपने माथे और शरीर पर भी धारण करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि विवाहित महिलाओं को सिर पर चंदन नहीं लगाना चाहिए.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गृहस्थ जीवन में रहने वाली विवाहित महिलाओं को अपने माथे या सिर पर चंदन लगाने से बचना चाहिए. यदि सुहागिन महिलाएं चंदन लगाना चाहती हैं तो वे इसे अपने गले के कंठ पर लगा सकती हैं. विवाहित महिलाओं के सिर पर चंदन लगाने को पति की आयु से जोड़कर देखा जाता है.
क्या विधवाएं लगा सकती हैं चंदन
ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक, विधवा महिलाएं अपने माथे पर चंदन लगा सकती हैं और इसे शुभ माना जाता है. दरअसल, चंदन भगवान शिव को अर्पित किए जाने वाला पवित्र पदार्थ माना जाता है. हालांकि, अलग-अलग क्षेत्रों, परिवारों और धार्मिक परंपराओं में तिलक लगाने के नियम अलग हो सकते हैं, इसलिए इन मान्यताओं को सभी महिलाओं के लिए एक समान और अनिवार्य नियम मानना उचित नहीं.
सिंदूर और कुमकुम को लेकर क्या है मान्यता
वहीं, कुमकुम को सुहाग, सौभाग्य और मंगल का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि विवाहित महिलाएं अपने माथे पर कुमकुम या सिंदूर का तिलक लगाती हैं. बता दें कि कुमकुम को हल्दी से भी तैयार किया जाता है. कुमकुम लगाने से पति की आयु बढ़ने का दावा भी किया जाता है.