हनी सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! महाराष्ट्र साइबर ने फिर भेजा समन, कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक टिप्पणी का लगा था आरोप

Mumbai: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं. दिल्ली में एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने से जुड़े मामले में महाराष्ट्र साइबर ने उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए समन भेजा है. हनी सिंह को 16 अक्टूबर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. इससे पहले भी उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए.

आगे की कार्रवाई की तैयारी

अब महाराष्ट्र साइबर इस मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. अगर हनी सिंह इस बार भी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचते हैं, तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. महाराष्ट्र साइबर सेल के एक अधिकारी ने बताया कि हनी सिंह को 16 अक्टूबर को जांच अधिकारी के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया है. इससे पहले उन्हें तीन बार समन भेजे जाने के बावजूद वह पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे.

विदेश में होने के कारण पेश नहीं हो पाने की बात

हनी सिंह की ओर से विदेश में होने के कारण पेश नहीं हो पाने की बात कही गई थी. उन्होंने जांच एजेंसी से अतिरिक्त समय भी मांगा था. अब उन्हें एक और मौका दिया गया है. ऐसे में उनकी अगली पेशी और जांच एजेंसी के फैसले पर सबकी नजर है. यह मामला जनवरी 2026 में दिल्ली में हुए हनी सिंह के एक कॉन्सर्ट से जुड़ा है. कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें रैपर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आए.

सोशल मीडिया पर बयान पर आपत्ति

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके बयान पर आपत्ति जताई. विवाद बढ़ने के बाद हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि वायरल वीडियो क्लिप को इस तरह एडिट किया गया, जिससे लोगों को उनकी बात आपत्तिजनक लगी. उनका किसी को दुख पहुंचाने, अपमानित करने या ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था.

महाराष्ट्र साइबर के पास शिकायत दर्ज

इस मामले में एक शिकायतकर्ता ने महाराष्ट्र साइबर के पास शिकायत दर्ज कराई. इसी शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू हुई और हनी सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया. सितंबर में हनी सिंह को नोटिस भेजकर जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था. 14 सितंबर को जारी नोटिस को फाइनल रिमाइंडर बताया गया था और उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुंबई के कफ परेड स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में महाराष्ट्र साइबर के कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया गया था.

पूछताछ के लिए फिर बुलाया

हालांकि, वह तय तारीख पर भी पेश नहीं हुए और उन्होंने अतिरिक्त समय मांगा. अब महाराष्ट्र साइबर ने हनी सिंह को 16 अक्टूबर को पूछताछ के लिए फिर बुलाया है. अगर वह इस बार भी जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें. नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, फैसला सुनते ही छलके आंसू

Latest News

बलिया में 2 से 6 नवंबर तक होगी 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता, परिवहन मंत्री ने लोगो व शुभंकर का किया विमोचन

बलिया: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जिले में एक बार फिर खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर...

More Articles Like This

Exit mobile version