आंखों का फड़कना किस बात का होता है संकेत, किस आंख का क्या है महत्व

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Eye Twitching Astrology: आंखों का फड़कना एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया होती है. समुद्र शास्त्र में दायीं और बायीं आखं फड़कने को शुभ और अशुभ संकेतों से जोड़कर देखा गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंख का फड़कना भविष्य में होने वाली कुछ घटनाओं का संकेत माना जाता है यानी ब्रह्मांड आपसे कुछ कहने की कोशिश कर रहा है. हालांकि ज्योतिष शास्त्र में पुरुष और महिलाओं के लिए दाईं और बाईं आंख फड़कने के अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं महिलाओं और पुरुषों की कौन सी आंख फड़कने का क्या अर्थ होता है…

आंख फड़कने का महत्व

ज्योतिष के अनुसार, शरीर के विभिन्न अंगों का फड़कना आने वाले समय की शुभ या अशुभ घटनाओं का संकेत माना जाता है. जिनमें आंखों का फड़कना भी शामिल है. हालांकि, इसका फल व्यक्ति के लिंग, आंख के हिस्से और परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग बताया गया है. आंख फड़कने से संबंधित जानकारी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि चीन, अफ्रीका आदि देशों के लोग भी जुटाते हैं.

पुरुषों के दाईं आंख फड़कने का महत्व

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, पुरुषों की दाईं आंख फड़कना सामान्यतः शुभ माना जाता है. इसे कार्यों में सफलता, सम्मान, आर्थिक लाभ, शुभ समाचार या किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात का संकेत माना जाता है. यदि लंबे समय से कोई कार्य रुका हुआ हो, तो उसके पूरे होने की संभावना भी बताई जाती है.

पुरुषों के बाईं आंख फड़कना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पुरुषों की बाईं आंख फड़कना कई बार चुनौतियों या मानसिक तनाव का संकेत माना जाता है. मान्यताओं में इसे विवाद, आर्थिक नुकसान, कार्यों में बाधा या परिवार में मतभेद की संभावना से भी जोड़कर देखा जाता है. यदि पहले से ही घर में तनाव चल रहा हो, तो छोटी-छोटी बातों पर कलह बढ़ सकती है.

महिलाओं के दाईं आंख फड़कना

महिलाओं की दाहिनी आंख फड़कना सामान्यतः शुभ नहीं माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पारिवारिक तनाव, अनावश्यक विवाद, मानसिक चिंता, कार्यों में रुकावट या खर्च बढ़ने का संकेत हो सकता है. कुछ परंपराओं में इसे घर में कलह या आर्थिक तंगी बढ़ने की आशंका से भी जोड़ा जाता है.

महिलाओं के लिए बाईं आंख फड़कना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महिलाओं की बाईं आंख फड़कना शुभ माना जाता है. इसे सुख-समृद्धि, शुभ समाचार, धन लाभ, सम्मान, पारिवारिक खुशहाली या मनोकामना पूरी होने के संकेत के रूप में देखा जाता है. कई स्थानों पर इसे सौभाग्य और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक भी माना जाता है.
Latest News

11 September 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

11 सितंबर 2026 शुक्रवार का पंचांग यहां जानें. आज अमावस्या तिथि सुबह 08:56 बजे तक रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा शुरू होगी. जानिए नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय और सूर्यास्त समेत पूरे दिन की पंचांग जानकारी.

More Articles Like This

Exit mobile version