Grah Gochar 2024: 4 जून को बन रहा ग्रहों का महायोग, इन राशि के जातकों की चमक जाएगी किस्मत

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Grah Gochar 2024: 04 जून का न सिर्फ राजनीति से जुड़े लोगों के लिए बल्कि, आम लोगों के लिए भी बहुत खास होने वाला है. क्योंकि, इस दिन एक साथ 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. 04 जून के दिन शनि, वरुण, मंगल, अरुण, बुध और बृहस्पति ग्रह एक साथ वृत्ताकार आकृति बनाने जा रहे हैं. काशी के ज्योतिष की मानें तो इसका असर कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो राशियां, जिन्हें 4 जून को खुशखबरी मिलने वाली है.

मेष 

04 जून को बनने वाला ग्रहों का दुर्लभ संयोग मेष राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. इस दिन इस राशि के जातकों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. लंबे समय से अधूरा पड़ा कार्य पूरा होगा. समाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. बिजनेस से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ होगा.

वृषभ 

ग्रहों का बन रहा यह संयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इस दिन इस राशि के जातकों को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी. बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे. राजनीति से जुड़े जातकों को गुड न्यूज मिलेगी. ग्रहों के शुभ प्रभाव के चलते पैतृक संपत्ति से लाभ होगा

सिंह 

ग्रहों का यह संयोग सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. सभी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. धर्मार्थ गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे. किसी कार्य के संपन्न होने से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे.

कन्या 

ग्रहों के इस शुभ संयोग से कन्या राशि के जातकों की किस्मत चमक जाएगी. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे. बैंक बैलेंस बढ़ेगा. अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे. ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपकी कई मनोकामनाएं पूरी होंगी. पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा.

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी 4 जून का दिन किसी वरदान से कम नहीं है. इस दिन इस राशि के जातकों के हाथ कोई बड़ी उपलब्धि लग सकती है. करियर में तरक्की के प्रबल योग बढ़ेंगे. भाग्य का साथ मिलने से आपके अधूरे काम पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों को किसी कंपनी से ऑफर मिल सकता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version