Hariyali Teej 2026: सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन सुहागन अपनी पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं. इस साल 15 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जा रही है. हरियाली तीज पर महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और सौभाग्य की कामना करती हैं. 16 श्रृंगार में मेहंदी की अपनी अलग ही भूमिका होती है. ऐसे में आज हम आपको कुछ झटपट बनने वाले मेंहदी के डिजाइन दिखाएंगे, जिसे आप कुछ ही देर में आसानी से घर पर लगा सकती हैं.
अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है, तो ये मेंहदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है. ये डिजाइन काफी कम समय में लग जाएगी और जल्दी सूख भी जाएगी इससे आपका कीमती समय भी बच जाएगा.
अगर आपको भरी भरी सी मेहंदी नहीं पसंद है तो मंडला मेहंदी लगाना आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. मंडला मेहंदी देखने में काफी खूबसूरत लगती है और जल्दी से लग भी जाती है. हाथो में पीछे की ओर मंडला मेहंदी लगा कर आप अपने हाथों को और भी खूबसूरत लुक दे सकते हैं.
इस खास दिन पर अगर आप स्टाइलिश दिखना चाहती हैं ये डिजाइन स्पेशली आपके लिए ही है. इस डिजाइन से आपके हाथ बेहद खूबसूरत दिखेंगे.
आप हरियाली तीज पर दूल्हा-दुल्हन डिजाइन वाली मेंहदी भी लगवा सकती हैं. इसे देखकर हर कोई आपकी मेहंदी की तारीफ करेगे.
Hariyali Teej 2026 पर ये मेंहदी डिजाइन भी आपके हाथों पर बेहद खूबसूरत लगेगी. इसे रचाने के बाद लोग बार-बार आपके हाथों को देखेंगे.