ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में तंजीद हसन का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास

New Delhi: बांग्लादेश के के सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने डारविन में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया है. यह तंजीद के टेस्ट करियर का पहला शतक है, इसी के साथ वो ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 188 गेंदों में शतक पूरा किया.

पहली पारी में 198 रनों पर ढेर

मेजबान टीम अपनी पहली पारी में 198 रनों पर ढेर हो गई थी. हालांकि, उसके पास जो गेंदबाजी आक्रमण था उसे देख लग रहा था कि वह आसानी से बांग्लादेश को अपने काबू में कर लेगी, लेकिन तंजीद ने सारी कहानी बदल दी. बांग्लादेश ने शादमान इस्लाम के रूप में अपना पहला विकेट 36 रनों पर ही खो दिया था. तंजीद और मोमिनुल हक ने दिन का अंत क्रमशः 32 और 35 रनों के साथ किया.

शानदार शतक पूरा किया

शनिवार सुबह तंजीद मैदान पर उतरे तो उन्होंने कमाल कर दिया. उन्होंने शानदार शतक पूरा किया. ये शतक इतिहास को बदलने वाला और नई रिकॉर्ड बुक लिखने वाला है क्योंकि तंजीद ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर शतक जमाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज हैं. उनसे पहले किसी और बांग्लादेशी बल्लेबाज ने ये काम नहीं किया. बांग्लादेश ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2000 में खेला था.

जमीन पर शतक जमाने का दम नहीं

उसके 26 साल के टेस्ट इतिहास में अभी तक कोई भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर शतक जमाने का दम नहीं दिखा पाया था. तंजीद ने मोमिनुल हक के साथ पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन हक जल्दी पवेलियन लौट गए. वह 49 रनों से आगे अपनी पारी नहीं ले जा पाए. उनके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने उनका साथ दिया और तन्जीद ने शतक पूरा किया.

स्टार्क के हाथों कैच कराया

तंजीद ने जिस तरह से पारी खेली थी उससे लग रहा था कि वह और आगे जाएंगे, लेकिन शतक पूरा करने के थोड़ी ही देर बाद वह आउट हो गए. नाथन लॉयन ने उनको मिचेल स्टार्क के हाथों कैच कराया. तंजीद ने 197 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 101 रनों की पारी खेली.

इसे भी पढ़ें. ‘आपके इस नेक व्यवहार से प्रभावित हूं’, सुखबीर बादल का हालचाल जानने पर हरसिमरत कौर ने PM Modi का जताया आभार

Latest News

चमोली टनल हादसाः सात मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम सामने आए

Chamoli Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली में हुए टनल हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई...

More Articles Like This

Exit mobile version