‘आपके इस नेक व्यवहार से प्रभावित हूं’, सुखबीर बादल का हालचाल जानने पर हरसिमरत कौर ने PM Modi का जताया आभार

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sukhbir Singh Badal: गुरुवार को पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया गया था. एक निहंग हमलावर ने कृपाण से सुखबीर बादल पर वार कर दिया. जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई है. वहीं, आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने फ़ोन पर सुखबीर बादल का हालचाल जाना. इस पर उनकी पत्नी और एमपी हरसिमरत कौर ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है.

हरसिमरत कौर ने PM Modi का जताया आभार

सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री जी, मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने सरदार सुखबीर सिंह बादल जी की सेहत के बारे में जानने के लिए व्यक्तिगत रूप से फोन किया और महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरुद्वारा साहिब के अंदर उन पर हुए कायराना हमले के बाद उनके जल्द ठीक होने की कामना की.

इस मुश्किल समय में आपकी चिंता, समर्थन और शुभकामनाएं हम सभी परिवार वालों, हमारी पार्टी और पंजाब के लोगों के लिए बहुत मायने रखती है. आपके इस नेक व्यवहार से मैं बहुत प्रभावित हूं. मैं इस बात के लिए भी आपकी आभारी हूं कि आपने इस घटना का तुरंत संज्ञान लिया और केंद्रीय जांच एजेंसियों को जांच में महाराष्ट्र पुलिस के साथ तालमेल बिठाने के निर्देश दिए.”

अमित शाह का अभार व्यक्त किया Sukhbir Singh Badal

हरसिमरत कौर ने एक अन्य पोस्ट में गृह मंत्री अमित शाह का अभार व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, “महाराष्ट्र के एक गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल जी पर हुए हमले के बाद, उनका हाल-चाल जानने के लिए संपर्क करने पर मैं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं.” उन्होंने लिखा, “इस मुश्किल समय में आपकी व्यक्तिगत चिंता और दिलासा देने वाली बातों के लिए मैं आपका आभारी हूं. इस दुखद घटना की प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के आपके संकल्प के लिए धन्यवाद। यह घटना महान सिख धर्म के मूल सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन है.”

ये भी पढ़ें- ‘इतिहास का वह पल कई जिंदगियों को तहस-नहस कर गया’, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भावुक हुए PM Modi

Latest News

Gandhi Jayanti Quotes: गांधी जी के इन विचारों में छिपा है सफलता का राज, जानिए सुखी जीवन का राज

Gandhi Jayanti Quotes: आजादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उनकी...

More Articles Like This

Exit mobile version