Janmashtami 2026 : भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पहले घर में लाएं ये चीजें, घर में रहेगी सुख समृद्धि

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी का पर्व हर साल भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इन दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार के रूप में भगवान कृष्ण का प्राकट्य हुआ था. इस मौके पर भगवान कृष्ण के बाल रुप की पूजा की जाती है. कहा जाता है कि जिस घर में लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है वहां सुख समृद्धि हमेशा बनी रहती है. साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी सदैव बनी रहती है. ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक, जन्माष्टमी से पहले घर में कुछ चीजें लाकर रखी जाएं तो यह बेहद ही शुभ माना जाता है. ऐसे में चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में….

जन्माष्टमी से पहले घर में लाकर रखें ये चीजें

लकड़ी की बांसुरी

ज्योतिष के मुताबिक, जन्माष्टमी से पहले एक लकड़ी की बांसुरी लाकर उसे अपने घर के मंदिर में रख दें, बांसुरी को प्रेम, मधुरता, सकारात्मकता और जीवन में सामंजस्य का प्रतीक माना जाता है. इसे पूजा स्थान या स्वच्छ और सम्मानित स्थान पर रखना चाहिए.

एक गाय की बछड़े के साथ वाली प्रतिमा

जन्माष्टमी से पहले एक गाय की बछड़े के साथ वाली प्रतिमा जरूर लेकर आना चाहिए. दरअसल, भगवान श्रीकृष्ण का गोसेवा और गौ-संस्कृति से गहरा संबंध है. जन्माष्टमी के अवसर पर गाय-बछड़े की प्रतिमा या चित्र घर में रखना पारिवारिक सुख, पोषण और समृद्धि की भावना से जोड़ा जाता है. इसे मंदिर में भगवान कृष्ण के पास रखें या किसी स्वच्छ स्थान पर रखें और केवल सजावट की वस्तु न मानें.

श्री यंत्र

जन्माष्टमी से पहले या उस दिन लक्ष्मी-नारायण की उपासना करें. ऐसा करने से घर पर सदैव भगवान की कृपा बनी रहती है. इस दिन आप श्री यंत्र भी लाकर घर में रख सकते हैं. मान्यता है इससे घर में धन संपत्ति बनी रहती है.

तुलसी का पौधा

यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो जन्माष्टमी से पहले तुलसी का पौधा लाकर उसकी नियमित सेवा करें. ऐसा करने से घर में सुख संपत्ति और जीवन में मंगल कामना मिलती है. तुलसी को स्वच्छ स्थान पर रखें और नियमित रूप से जल अर्पित करें.

शुद्ध गौघृत

जन्माष्टमी की पूजा में घी का दीपक जलाना सात्विक और शुभ माना जाता है. पूजा के लिए शुद्ध गौघृत घर में लाना पवित्रता, प्रकाश और मंगल की भावना से जोड़ा जा सकता है. जन्माष्टमी की रात भगवान कृष्ण के जन्म समय के आसपास घी का दीपक जलाकर आराधना की जा सकती है। इसलिए घर में पहले ही शुद्ध देसी घी लाकर रखें.

Latest News

प्रभास के बर्थडे पर ‘फौजी’ का दमदार पोस्टर रिलीज, यूनिफॉर्म में दिखा सुपरस्टार का विंटेज लुक

Mumbai: साउथ सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ के मेकर्स ने एक दमदार नया...

More Articles Like This

Exit mobile version