Kedarnath Temple Opening Date: इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, जानिए डेट और टाइमिंग

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kedarnath Temple Opening Date 2024: विश्व प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम भी है. केदारनाथ धाम के कपाट हर साल बर्फबारी की वजह से छह महीने के लिए बंद रहते हैं. भाई दूज के दिन बाबा केदारनाथ के कपाट बंद किए जाते हैं. इसके बाद पुनः अक्षय तृतीया के दिन खोले जाते हैं. आइए जानते हैं इस साल कब खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट…?

दरअसल, पवित्र 12 ज्योतिर्लिंग में से एक केदारनाथ धाम भक्तों के लिए आकर्षण और श्रद्धा का केंद्र रहता है. हर साल की तरह इस बार भी भाई दूज के दिन से केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए गए. वहीं, अब कपाट खोलने की तैयारी भी शुरू हो गई है. साथ ही तारीखों का भी ऐलान हो गया है.

कब खुलेेंगे केदारनाथ धाम के कपाट?

बाबा केदारनाथ का धाम उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में है. यह भगवान शिव का एक पवित्र धाम है, जहां हर साल लाखों की संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं. इस साल केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 10 मई 2024 से खोले जाएंगे. केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई, शुक्रवार को सुबह 7 बजे पूरे विधि-विधान के साथ खुलेंगे.

केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तारीख

भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया 5 मई से शुरू हो गई है. भगवान केदार नाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति की 5 मई को पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पूजा हुई. गुप्तकाशी बाबा केदार का चल विग्रह आज यानी 7 मई को रामपुर पहुंचेगी. इसके बाद 8 मई को गौरीकुंड और 9 मई को केदारनाथ धाम में विराजमान होगा. 10 मई को सुबह 7 बजे से बाबा केदारनाथ के कपाट श्रृद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे. वहीं, बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 12 मई को खुलेंगे.

ये भी पढ़ें- इस दिन से शुरू हो रहा अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानिए कब से होगा बाबा बर्फानी का दर्शन

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version