PAK सेना का बलूचिस्तान में बड़ा ऑपरेशन, 216 आतंकी ढेर, 36 नागरिकों और 22 जवानों की भी मौत

Islamabad: पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान प्रांत में जवाबी कार्रवाई के दौरान 216 आतंकवादियों का मार गिराया है. कई दिनों तक चले इस अभियान में 36 नागरिक और 22 जवान भी मारे गए हैं. पाक सेना ने गुरूवार को यह जानकारी दी. पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि उसने 26 जनवरी को शुरू किया गया अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है.

बलूचिस्तान PAK का सबसे बड़ा और सबसे गरीब प्रांत

बलूचिस्तान प्रांत में पांच दिनों से निलंबित रेल सेवाएं बहाल कर दी गई हैं. ईरान और अफगानिस्तान से सटा बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे गरीब प्रांत है, जहां लंबे समय से हिंसक विद्रोह चल रहा है. पाकिस्तानी सेना ने कहा कि विश्वसनीय और खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद पंजगुर और हरनाई जिले के बाहरी इलाकों में अभियान शुरू किए गए. कई दिन चले अभियान में 216 आतंकवादियों को मार गिराया गया.

बलूचिस्तान में शांति भंग करने की कोशिश

आईएसपीआर ने बताया कि अभियान के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित 36 आम नागरिक तथा सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के 22 कर्मी मारे गए. भारत ने बलूचिस्तान में शांति भंग करने की कोशिशों में उसकी संलिप्तता के पाकिस्तान के आरोपों को लगातार सिरे से खारिज किया है और कहा है कि यह इस्लामाबाद की अपनी आंतरिक विफलताओं से ध्यान भटकाने की रणनीति का हिस्सा है.

“आक्रामक” राष्ट्रीय प्रतिक्रिया अपनाने का आग्रह

मंगलवार को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें सरकार से उग्रवाद के बाहरी प्रायोजकों और उनके आंतरिक सहयोगियों से निपटने के लिए “आक्रामक” राष्ट्रीय प्रतिक्रिया अपनाने का आग्रह किया गया. पाकिस्तान रेलवे के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि बलूचिस्तान प्रांत में पांच दिनों से निलंबित रेल सेवाएं बहाल कर दी गई हैं.

सभी रेल निलंबित यातायात सेवाएं बहाल

पाकिस्तान रेलवे के प्रवक्ता मुहम्मद काशिफ ने कहा कि शनिवार से प्रांत के विभिन्न हिस्सों में हुए आतंकी हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से क्वेटा से सभी रेल यातायात निलंबित कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि हमलों के दौरान कई रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे सेवाएं प्रभावित हुईं.

इसे भी पढ़ें. Jamshedpur Terror Alert: जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, हाई अलर्ट पर पुलिस और खुफिया एजेंसियां

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version