चीन ने फिर ताइवान के पास तेज की अपनी सैन्य गतिविधियां, 12 विमान व 7 युद्धपोतों की घुसपैठ!

Taiwan: चीनी सेना ने एक बार फिर ताइवान के आस-पास अपनी सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं. बुधवार सुबह 6 बजे तक चीन के 12 सैन्य विमान और सात नौसैनिक जहाज ताइवान के आस-पास देखे गए. ताइवान की सेना ने स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक जवाबी कदम उठाए. यह जानकारी ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दी है.

13 चीनी सैन्य विमानों और 6 युद्धपोतों की मौजूदगी

इन 12 विमानों में से 11 विमानों ने ताइवान और चीन के बीच की मीडियन लाइन पार की और ताइवान के उत्तरी व दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (ADIZ) में प्रवेश किया. इससे पहले भी ताइवान ने 13 चीनी सैन्य विमानों और 6 युद्धपोतों की मौजूदगी दर्ज की थी, जिनमें से 11 विमानों ने ADIZ में प्रवेश किया था.

ऐसी गतिविधियां क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा

ताइवान का कहना है कि ऐसी गतिविधियां क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा हैं. जनवरी 2026 की शुरुआत में, चीन ने ताइवान के पास अपनी सैन्य गतिविधियों में फिर से तेज़ी लाई है, जिसमें कई लड़ाकू विमानों, युद्धपोतों और नौसैनिक जहाजों की मौजूदगी दर्ज की गई है. यह कदम मुख्य रूप से अमेरिका द्वारा ताइवान को हथियार पैकेज की मंजूरी के बाद बीजिंग के शक्ति प्रदर्शन का हिस्सा है.

चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने की कोशिश

चीनी सेना (PLA) लगातार ताइवान के जलक्षेत्र और वायु रक्षा क्षेत्र (ADIZ) के पास अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है. इस बीच अमेरिका में क्रिटिकल मिनरल्स को लेकर कई देशों की बैठक चल रही थी, जिसे चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर बातचीत की.

बातचीत में कई विषयों पर चर्चा

ट्रंप ने बताया कि बातचीत में व्यापार, सैन्य मुद्दे, ताइवान, रूस-यूक्रेन युद्ध पश्चिम एशिया और ऊर्जा जैसे कई विषयों पर चर्चा हुई. उन्होंने अप्रैल में चीन यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिका-चीन रिश्ते सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. Jamshedpur Terror Alert: जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, हाई अलर्ट पर पुलिस और खुफिया एजेंसियां

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version