इस दिन खत्म हाे रहा खरमास, जानें कब से शुरू हो रहे विवाह और अन्य मांगलिक कार्य

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kharmas 2026 End Date: हिंदू धर्म में खरमास का महीना मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना गया है. यही वजह है कि इस दौरान काेई भी शुभ काम या विवाह आदि नहीं किए जाते हैं. बता दें कि खरमास पूरे साल में दो बार लगता है. जब सूर्य धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब खरमास शुरू होता है.

खरमास पूरे एक महीने तक रहता है. इस दौरान विवाह के अलावा गृह प्रवेश, नामकरण, सगाई और मुंडन जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. इसके अलावा खरमास के दौरान नए व्यापार की शुरुआत और संपत्ति की खरीददारी करने की भी मनाही होती है.  ऐसे में चलिए जानते हैं कि अप्रैल में खरमास कब समाप्त होगा और मांगलिक कार्य किस दिन से आरंभ होगा.

अप्रैल 2026 में इस दिन खत्म हो रहा है खरमास

बता देंं कि 14 अप्रैल को खरमास समाप्त हो जाएगा. इसी दिन सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के राशि परिवर्तन करते ही खरमास का भी समापन हो जाएगा. इसके बाद 15 अप्रैल से शादी-विवाह, मुडंन, नामकरण, नए कार्य जैसे शुभ और मांगलिक कार्य फिर से आरंभ हो जाएगा.

खरमास में क्यों नहीं किया जाता है मांगलिक कार्य?

दरअसल, सूर्य जब मीन या धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उनका तेज कम हो जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य के लिए सूर्य का तेज होना बहुत ही अच्छा माना जाता है. ज्योतिष में सूर्य ग्रहों के राजा माने गए हैं और वे पिता पक्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उनके तेज का कम होना मांगलिक करने के लिए उत्तम नहीं माना गया है. बता देंं कि खरमास के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करने से उसका शुभ परिणाम नहीं मिलता है।

अप्रैल 2026 शुभ मुहूर्त

विवाह- अप्रैल में विवाह जैसे मांगलिक कार्य के लिए 8 शुभ मुहूर्त रहेंगे.

  • अप्रैल विवाह मुहूर्त तिथियां- 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29 अप्रैल 2026

गृह प्रवेश- अप्रैल में गृह प्रवेश के लिए 1 ही मुहूर्त उपलब्ध हैं.

  • अप्रैल गृह प्रवेश मुहूर्त तिथि- 21 अप्रैल 2026
Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version