Krishna Janmashtami 2026: जन्माष्टमी से पहले दुल्हन की तरह सजा मथुरा-वृंदावन, 25 चौराहे रोशनी से जगमग

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मथुरा-वृंदावन में भक्ति और उत्साह का माहौल है. भगवान श्रीकृष्ण के 5253वें जन्मोत्सव से पहले पूरी धर्मनगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है. शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और रास्तों पर रंग-बिरंगी रोशनी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है. वहीं, श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर को भी भव्य सजावट के साथ तैयार किया गया है. 4 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालुओं का मथुरा पहुंचना शुरू हो गया है. देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं. स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले भक्तों में भी जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है.

25 प्रमुख चौराहे रोशनी से जगमग

जन्मोत्सव को खास और यादगार बनाने के लिए मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने शहर के करीब 25 प्रमुख चौराहों और तिराहों को आकर्षक तरीके से सजाया है. कहीं फसाड लाइटिंग की खूबसूरती दिखाई दे रही है, तो कहीं रंगीन कपड़ों और रोशनी से चौराहों को सजाया गया है. रात होते ही ये प्रमुख स्थान रोशनी से जगमगाने लगते हैं. श्रद्धालुओं के लिए कई जगहों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं. इन स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की अलग-अलग लीलाओं को खूबसूरती से दर्शाया गया है. श्रद्धालु यहां रुककर इन चित्रों को देख रहे हैं और तस्वीरें लेकर जन्मोत्सव की यादें संजो रहे हैं.

दीवारों पर दिख रही श्रीकृष्ण की लीलाएं

नगर निगम की ओर से शहर की प्रमुख दीवारों पर श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी आकर्षक पेंटिंग भी बनवाई गई हैं. इन चित्रों में ब्रज की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिल रही है. इन पेंटिंग्स के जरिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और ब्रज की संस्कृति को करीब से समझने का अवसर मिलेगा.

पिछले साल से ज्यादा भव्य है सजावट

नगर आयुक्त ओजस्वी राज के मुताबिक, इस बार पिछले साल की तुलना में सजावट और लाइटिंग को और भव्य बनाया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मार्गों को भी दुरुस्त कराया गया है. प्रशासन को उम्मीद है कि जन्मोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा पहुंचेंगे. फिलहाल पूरा ब्रज कृष्ण भक्ति के रंग में डूबा हुआ है और श्रद्धालुओं को अब 4 सितंबर की मध्यरात्रि का इंतजार है, जब कान्हा के जन्म का उल्लास पूरे मथुरा-वृंदावन में गूंजेगा.

यह भी पढ़े: Flexibility Tips: शरीर का लचीलापन बढ़ाने में मदद कर सकता है सही खान-पान, डाइट में शामिल करें ये चीजें

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This