Laddu Gopal Care: घर में विराजमान हैं लड्डू गोपाल तो इन नियमों का करें पालन, जीवनभर बनी रहेंगी खुशियां

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Laddu Gopal Care Tips At home: सनातन धर्म के अनुसार, श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) को घर में स्थापित करना बहुत शुभ होता है. लड्डू गोपाल को लोग घर के सदस्य की तरह लाते हैं और श्रद्धापूर्वक उनकी सेवा करते हैं. कुछ लोग उन्हें मंदिर में स्थापित तो कर देते हैं, लेकिन नियमों का पालन नहीं करते हैं. शास्त्रों में लड्डू गोपाल की सेवा को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से श्रीकृष्ण आपकी सदैव रक्षा करते हैं. साथ ही आपके जीवन में खुशियां बनी रहती हैं. आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में…

लड्डू गोपाल को भूलकर भी अकेले न छोड़ें
शास्त्रों के अनुसार, यदि कोई लड्डू गोपाल को घर के मंदिर में स्थापित करता है, तो भूलकर भी उन्हें अकेले नहीं छोड़ना चाहिए. लड्डू गोपाल एक बाल स्वरूप होते हैं. उनकी ठीक उसी प्रकार सेवा करनी चाहिए जैसे किसी छोटे बच्चे की की जाती है. उन्हें अकेले रहने से डर लगता है. ऐसे में कभी भी उन्हें घर पर अकेला न छोड़कर जाएं. जब भी कहीं जाते हैं तो उन्हें हमेशा अपने साथ लेकर ही जाएं.

ये भी पढ़ें- New Year 2024: नए साल पर घर ले आएं ये 4 चीजें, सालभर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

ऐसे करें लड्डू गोपाल की सेवा

नियमित स्नान कराएं
लड्डू गोपाल को प्रतिदिन स्नान कराना चाहिए. जब भी उन्हें स्नान कराएं तो शंख में गंगाजल, दूध, दही, घी और शहद डालकर ही कराएं. माना जाता है कि शंख में माता लक्ष्मी वास करती हैं. उन्हें स्नान कराने के बाद बचे हुए पानी को तुलसी के पौधे में डाल दें.

लड्डू गोपाल का करें श्रृंगार
लड्डू गोपाल को स्नान कराने के बाद उन्हें साफ सुथरे वस्त्र पहनाएं. उन्हें जेवर पहनाएं. चंदन का टीका लगाएं. कभी भी उन्हें पुराने या गंदे वस्त्र न पहनाएं.

भोग लगाएं
लड्डू गोपाल को दिन में चार पहर भोग लगाना चाहिए. उनका भोजन हमेशा सात्विक ही होना चाहिए. आप उन्हें भोग में बूंदी के लड्डू, खीर, हलवा, माखन-मिश्री चढ़ाएं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version