12 May 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

12 May 2026 Ka Panchang: मंगलवार, 12 मई 2026 का पंचांग धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. काशी के ज्योतिष के मुताबिक आज दशमी तिथि के बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी. इसके साथ ही पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और सर्वार्थसिद्धि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है, जिसे कई मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए लाभकारी माना जाता है.आज के दिन राहुकाल, दिशा शूल और शुभ चौघड़िया का विशेष महत्व रहेगा, इसलिए दिनभर के जरूरी कार्य इन्हें ध्यान में रखकर करना शुभ फलदायी हो सकता है. वहीं, आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि, नक्षत्र और नामाक्षर से जुड़ी अहम जानकारी भी पंचांग में दी गई है. आइए जानते हैं 12 मई, दिन मंगलवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

आज का पंचांग

  • विक्रम संवत् – 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 24 जिल्काद
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
  • मास – प्रथम ज्येष्ठ (शुद्ध)
  • पक्ष – कृष्ण

आज का चौघड़िया

चौघड़िया प्रकार समय उपयोग / महत्व
चर चौघड़िया प्रातः 9:04 से 10:44 तक यात्रा, नए कार्य और गतिशील कार्यों के लिए शुभ
लाभ चौघड़िया प्रातः 10:44 से दोपहर 12:23 तक लाभ, व्यापार और आर्थिक कार्यों के लिए उत्तम
अमृत चौघड़िया दोपहर 12:23 से 2:03 तक सर्वश्रेष्ठ शुभ समय, सभी मांगलिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ
शुभ चौघड़िया अपराह्न 3:42 से 5:22 तक शुभ कार्य, पूजा-पाठ और नए कार्य प्रारम्भ करने के लिए अनुकूल
  • दिशा शूल – आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए.
  • राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 3.00 से 4.30 तक
  • तिथि – दशमी तिथि दिन 2.53 तक होगी तदुपरान्त एकादशी तिथि होगी.
  • नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 1.17 तक रहेगा तदुपरान्त उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होगा.
  • योग – वैधृति योग रात्रि 11.19 तक रहेगा तदुपरान्त विष्कुम्भ योग रहेगा.
  • करण – विष्टि करण दिन 2.53 तक रहेगा तदुपरान्त बव करण रहेगा.
  • विशिष्ट योग – कुमारयोग रात्रि 1-17 तक, सर्वार्थसिद्धि योग रात्रि 1-17 से सूयोंदय तक
  • व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 2-53 तक, पंचक, वैधति पुण्यं, अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस,
  • चन्द्रमा – आज रात्रि 7.25 तक कुंभ राशि में होगा तदुपरान्त मीन राशि में प्रवेश होगा.

आज जन्म लेने वाले बच्चे

  • आज रात्रि 7.25 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कुंभ होगी तदुपरान्त मीन राशि होगी.
  • आज रात्रि 1.17 तक जन्म लेने वाले बच्चों का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होगा तदुपरान्त उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होगा.
  • आज जन्मे बच्चों का लौह पाद होगा.
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर से, सो, द, दि, दू पर रखे जा सकते हैं.

कुंभ राशि का स्वामी शनि ग्रह माना जाता है. इस राशि के जातक दयालु, निस्वार्थ और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं. इन्हें नई जगहों पर घूमना-फिरना और अलग-अलग अनुभव लेना काफी पसंद होता है. कुंभ राशि के लोग आमतौर पर बुद्धिमान, गंभीर स्वभाव के और तेज स्मरण शक्ति वाले माने जाते हैं. करियर की बात करें तो ये लोग सेल्स, कानून, न्यायपालिका, शिक्षण, व्यापार और प्रशासनिक क्षेत्रों में अच्छा नाम कमाते हैं. कई जातक उच्च पदों पर पहुंचते हैं और अपने ज्ञान व व्यवहार से समाज में सम्मान प्राप्त करते हैं.

वहीं मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं. इस राशि के बच्चे शांत, सौम्य और गंभीर स्वभाव के होते हैं. इनमें बुद्धिमत्ता, विवेक और धार्मिक भावना गहराई से देखने को मिलती है. मीन राशि के लोग साहित्य, आध्यात्म और अध्ययन की ओर जल्दी आकर्षित होते हैं. ये भावुक, कल्पनाशील और परोपकारी स्वभाव के माने जाते हैं. साथ ही इनमें बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की चाह भी मजबूत होती है, हालांकि कई बार ये अपने कामों के प्रति थोड़े लापरवाह भी हो सकते हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal: दूसरे बड़े मंगल पर बन रहा महासंयोग, इन 5 राशि की होगी बल्ले-बल्ले

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This