May 2024 Festival Calendar: कब है अक्षय तृतीया और वैशाख पूर्णिमा, देखिए मई महीने के व्रत-त्‍योहारों की लिस्‍ट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

May 2024 Festival Calendar: आज से मई का महीना शुरू हो गया है. हिंदू धर्म में हर महीने कोई ना कोई महत्‍वपूर्ण व्रत त्‍यौहार पड़ता है. मई महीने में अक्षय तृतीया, वैशाख पूर्णिमा जैसे व्रत त्यौहार पड़ रहे हैं. आइए जानते हैं मई महीने में कब कौन से त्यौहार पड़ रहे हैं. देखिए व्रत त्यौहारों की पूरी लिस्ट…

दरअसल, हिंदू धर्म में हर महीने को 2 भागों में बांटा गया है. हर महीने को कृष्‍ण पक्ष और शुक्‍ल पक्ष की 15-15 तिथियां पड़ती हैं. ये सभी तिथियां किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है. इन तिथियों पर हर महीने कोई ना कोई व्रत त्यौहार पड़ते हैं. इसी क्रम में अब मई महीने में भी व्रत-त्‍योहार पड़ेंगे. मई में अक्षय तृतीया, वैशाख पूर्णिमा, अमावस्‍या, मासिक कालाष्‍टमी, मासिक शिवरात्रि, परशुराम जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, गंगा सप्तमी व्रत, वृषभ संक्रांति और रोहिणी व्रत जैसे पर्व मनाए जाएंगे. आइए देखते हैं मई महीने के व्रत त्यौहारों की पूरी लिस्ट…

मई 2024 व्रत-त्योहार लिस्‍ट

  • 01 मई 2024, बुधवार- मासिक कालाष्टमी व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 04 मई 2024, शनिवार- वरूथिनी एकादशी व्रत, वल्लभाचार्य जयंती
  • 06 मई 2024, सोमवार- मासिक शिवरात्रि व्रत
  • 08 मई 2024, बुधवार- वैशाख अमावस्या व्रत
  • 10 मई 2024, शुक्रवार- अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, रोहिणी व्रत
  • 11 मई 2024, शनिवार- विनायक चतुर्थी व्रत
  • 12 मई 2024, रविवार- शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती, रामानुज जयंती, मातृ दिवस
  • 13 मई 2024, सोमवार- स्कंद षष्ठी व्रत
  • 14 मई 2024, मंगलवार- गंगा सप्तमी व्रत, वृषभ संक्रांति
  • 15 मई 2024, बुधवार- मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, बगलामुखी जयंती
  • 16 मई 2024, बृहस्पतिवार- सीता नवमी
  • 19 मई 2024, रविवार- मोहिनी एकादशी व्रत, परशुराम द्वादशी
  • 20 मई 2024, सोमवार- मासिक प्रदोष व्रत
  • 21 मई 2024, मंगलवार- नरसिंह जयंती
  • 23 मई 2024, गुरुवार- बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा व्रत
  • 24 मई 2024, शुक्रवार- नारद जयंती, ज्येष्ठ माह प्रारंभ
  • 26 मई 2024, रविवार- एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत
  • 30 मई 2024, गुरुवार- मासिक कालाष्टमी व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. पंचांगों में मतभेद होने के कारण तिथि घट बढ़ सकती है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version