Moon Transit 2026: चंद्रमा का वृषभ राशि में गोचर, 9 अगस्त तक इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Moon Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 6 अगस्त की देर रात चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. वृषभ राशि चंद्रमा की उच्च राशि मानी जाती है, इसलिए यहां चंद्रमा मजबूत स्थिति में रहते हैं. हालांकि, यह गोचर सभी राशियों के लिए समान परिणाम नहीं देता. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, 9 अगस्त तक कुछ राशियों को करियर, आर्थिक मामलों और स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं किन तीन राशियों पर इस गोचर का प्रभाव पड़ सकता है…

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर द्वादश भाव में होगा, जिसे हानि और खर्च का भाव माना जाता है. इस दौरान अचानक खर्च बढ़ने की संभावना बन सकती है. आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी और किसी भी तरह का निवेश सोच-समझकर करना बेहतर रहेगा. कुछ जातकों का धन कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में खर्च हो सकता है. कार्यक्षेत्र में भी छोटी-सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लें.

उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी आराधना करें.

तुला राशि

तुला राशि के लिए चंद्रमा का गोचर अष्टम भाव में होगा. ज्योतिष में अष्टम भाव को अचानक होने वाली घटनाओं और दुर्घटनाओं का कारक माना जाता है. ऐसे में इस अवधि के दौरान हर काम सावधानी से करना उचित रहेगा. किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना भी बन सकती है. साथ ही आर्थिक मामलों में भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता रहेगी.

उपाय: शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करें.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर षष्ठ भाव में होगा, जिसे रोग और शत्रु का भाव माना जाता है. इस दौरान विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए कार्यस्थल पर सतर्क रहकर काम करना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि मानसिक तनाव या छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं. धन से जुड़े मामलों में जोखिम लेने से बचें, अन्यथा आर्थिक नुकसान होने की आशंका रह सकती है. कुछ लोगों को अनावश्यक यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जिससे थकान और स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है.

उपाय: भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और आराधना करें.

नोट: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल धार्मिक और सांस्कृतिक जानकारी प्रदान करना है.

यह भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिल सकती है बड़ी सफलता, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Latest News

नकली सूरज बनाने के बाद अब चांद के पीछे पड़ा चीन, 1:50 लाख के पैमाने पर तैयार किया नक्शा

China Moon Map: धरती पर नकली सूर्य बनाकर पूरी दुनिया को चौंकाने वाला चीन अब चांद को लेकर अपने...

More Articles Like This