Nag Panchami 2026: आज नागपंचमी पर कर लें ये खास उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nag Panchami 2026: कालसर्प दोष को बहुत बड़ा दोष माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि जिस जातक की कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उसे जीवन में कई बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. कालसर्प दोष वाले जातक को गृह कलेश, सेहत, संतान, रोजगार और वैवाहिक समस्या जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में यदि आपके भी कुंडली में कालसर्प दोष है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे पूजा उपाय बता रहे हैं, जिसे यदि आप नागपंचमी के दिन करते हैं तो आपके कुंडली से काल सर्प दोष दूर हो जाएगा.

क्या होता है कालसर्प दोष?

बता दें कि हमारी कुंडली में मौजूद राहु और केतु के चलते कालसर्प दोष होता है. मूलतः सूर्य, चंद्र और गुरु के साथ राहु के होने की स्थिति में कालसर्प दोष होता है.

Nag Panchami 2026 पर करें ये उपाय

  • अगर किसी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष है तो वह नागपंचमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर गोबर, गेरू या मिट्टी से सांप की आकृति बनाएं और इसकी विधि-विधान से पूजा करें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से कालसर्प दोष के वजह से होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलता है.
  • अगर किसी जातक के कुंडली में कालसर्प दोष है जिसके चलते किसी भी कार्य में बार-बार परेशानी आ रही है, वे नाग पंचमी के दिन इस मंत्र का जप कम से कम 108 बार करें.-‘नागेन्द्रहाराय ओम नम: शिवाय’ ‘ओम नागदेवतायै नम:’ या नाग पंचमी मंत्र ‘ओम नागकुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प प्रचोदयात्.’
  • अगर किसी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष है तो उसे जीवन में कई कष्टों का सामना करना पड़ता है. इससे मुक्ति पाने के लिए नागपंचमी के दिन श्री सर्प सूक्त का पाठ करें. इसके साथ ही इस दिन नाग देवता के साथ-साथ भगवान शिव की भी पूजा करें. ऐसा करने से कुंडली से कालसर्प दोष का प्रभाव कम होता है. इससे कालसर्प दोष का प्रभाव कम होता है और जातक की मनचाही मुराद पूरी होती है

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: नाग पंचमी पर सावन सोमवार और ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन 6 राशियों का चमकेगा भाग्य

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version