देवशयनी एकादशी पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Devshayani Ekadashi 2026: आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को आषाढ़ी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में चार महीने के लिए शयन करने के लिए चले जाते हैं. इस चार महीने को चतुर्मास के नाम से भी जानते हैं. इस दौरान सभी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम बंद हो जाते हैं. इस ख़ास अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक श्लोक, “सर्गस्थितिविनाशानां जगतो यो जगन्मयः। मूलभूतो नमस्तस्मै विष्णवे परमात्मने॥” लिखा. सीएम योगी ने आगे लिखा, “भगवान श्री हरि के ‘योगनिद्रा’ में गमन की पावन तिथि देवशयनी एकादशी पर त्रिलोक स्वामी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर सर्वदा बनी रहे. सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो.”

रेखा गुप्ता ने दी बधाई Devshayani Ekadashi 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर लिखा, “देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान श्रीहरि विष्णु से प्रार्थना है कि उनकी कृपा हम सभी पर बनी रहे. उनका आशीर्वाद हम सभी के जीवन को स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय बनाए.”

भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, “सभी प्रदेशवासियों को पावन देवशयनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली का संचार हो.”

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई

देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “आज श्रीक्षेत्र पंढरपुर में भगवान श्री विट्ठल और माता श्री रुक्मिणी की भव्य पूजा और अभिषेक के बाद, महाराष्ट्र की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली और हर नागरिक के मंगलमय जीवन के लिए विट्ठुमौली के चरणों में प्रार्थना की गई.”

ये भी पढ़ें- PM Modi के Hello Friends वाले इंस्टा वीडियो ने बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 300 मिलियन व्यूज

Latest News

ईरान के समर्थन में कूदे हूती विद्रोहियों के पास मिसाइल से ड्रोन तक का खेप, किसी देश की सेना जैसी ताकत!

US-Iran War: अमेरिका चल रही जंग के बीच ईरान के समर्थन में उतरे हूती ग्रुप के पास किसी देश...

More Articles Like This

Exit mobile version