लव मैरिज होगी या अरेंज? जानिए क्या कहती है आपके हाथों की रेखाएं

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Palmistry love marriage signs: शादी को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि उनकी शादी लव होगी या अरेंज. ऐसे में कुछ लोग अपने रिश्ते और शादी के भविष्य को लेकर हस्तरेखा शास्त्र में भी संकेत तलाशते हैं. हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं और पर्वतों को व्यक्ति के स्वभाव, प्रेम और वैवाहिक जीवन से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में हथेली में गुरु पर्वत, शुक्र पर्वत, भाग्य रेखा और विवाह रेखा को देखकर प्रेम संबंधों से जुड़े कुछ संकेतों की व्याख्या की जाती है. हालांकि, ये धार्मिक और पारंपरिक मान्यताएं हैं, इनसे यह तय नहीं किया जा सकता कि किसी की शादी लव होगी या अरेंज.

गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में तर्जनी उंगली के ठीक नीचे वाले हिस्से को गुरु पर्वत कहा जाता है. इस स्थान को महत्वाकांक्षा, सम्मान और रिश्तों से जुड़ी मान्यताओं के साथ देखा जााता है. ऐसे में यहां स्पष्ट क्रॉस का निशान होने को शुभ संकेत मााना जाता है. पारंपरिक मान्यता में इसे प्रेमपूर्ण और भरोसेमंद जीवनसाथी मिलने से जोड़कर देखा जाता है.

उभरा हुआ शुक्र पर्वत

वहीं, अंगूठे के नीचे का उभरा हुआ हिस्सा शुक्र पर्वत कहलाता है. हस्तरेखा शास्त्र में इसे प्रेम, आकर्षण और रोमांस से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि अगर शुक्र पर्वत संतुलित और स्पष्ट हो, तो व्यक्ति का स्वभाव प्रेमपूर्ण हो सकता है.

चंद्र पर्वत से शुरू होने वाली भाग्य रेखा

इसके अलावा, हथेली के बाहरी निचले हिस्से को चंद्र पर्वत कहा जाता है. कुछ हस्तरेखा मान्यताओं के अनुसार, यहां से शुरू होने वाली भाग्य रेखा को दूसरों के सहयोग और जीवन में संबंधों के प्रभाव से जोड़कर देखा जाता है. इसे मनपसंद जीवनसाथी मिलने का संकेत भी मााना जाता है.

विवाह रेखा का झुकाव

जबकि सबसे छोटी उंगली के नीचे, हथेली के किनारे पर मौजूद छोटी रेखाओं को विवाह रेखा कहा जाता है. पारंपरिक हस्तरेखा शास्त्र में इनकी दिशा और बनावट के आधार पर वैवाहिक जीवन के संकेत समझने की कोशिश की जाती है. कुछ मान्यताओं में रेखा की शााखाओं और झुकाव को रिश्तों से जोड़कर देखा जाता है.

Latest News

Paris Shooting: पेरिस में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल, पुलिस ने हमलावर को दबोचा

Paris Shooting: पेरिस से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां उपनगर में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version