09 February 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

09 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 09 फरवरी, दिन शनिवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में.

आज का पंचांग

9 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का संयोग बन रहा है. यह अष्टमी तिथि पूरे दिन और पूरी रात रहने के बाद मंगलवार सुबह 07:28 मिनट तक रहेगी. इस दिन माता सीता की जयंती (सीताष्टमी) मनाई जाएगी, वहीं कालाष्टमी का पर्व भी सोमवार को ही पड़ रहा है. इसके साथ ही 9 फरवरी की रात 12:52 मिनट तक वृद्धि योग बना रहेगा. वहीं विशाखा नक्षत्र भी पूरे दिन और पूरी रात रहने के बाद मंगलवार सुबह 07:55 मिनट तक प्रभावी रहेगा.

9 फरवरी 2026 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि – 9 फरवरी 2026 को पूरा दिन पूरी रात पार कर के मंगलवार सुबह 7 बजकर 28 मिनट तक
  • वृद्धि योग- 9 फरवरी 2026 को रात 12 बजकर 52 मिनट तक
  • विशाखा नक्षत्र– 9 फरवरी 2026 को पूरा दिन पूरी रात पर कर के मंगलवार सुबह 7 बजकर 55 मिनट
    9 फरवरी 2026 व्रत-त्यौहार- सीता जयंती, कालाष्टमी

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 08:28 से सुबह 09:50 तक
  • मुंबई- सुबह 08:36 से सुबह 10:02 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 08:32 से सुबह 09:54 तक
  • लखनऊ- सुबह 08:11 से सुबह 09:34 तक
  • भोपाल- सुबह 08:21 से सुबह 09:46 तक
  • कोलकाता- सुबह 07:37 से सुबह 09:02 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 08:41 से सुबह 10:05 तक
  • चेन्नई- सुबह 08:01 से सुबह 09:28 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय – 7:06 AM
  • सूर्यास्त – 6:15 PM
  • चन्द्रोदय – Feb 09 12:18 AM
  • चन्द्रास्त – Feb 10 12:03 PM

सीता जयंती

प्रत्येक वर्ष फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को माता सीता के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसे सीताष्टमी कहा जाता है. इस पावन दिन माता सीता की आराधना करने से जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है. माना जाता है कि माता की कृपा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति कल्याण के मार्ग पर अग्रसर होता है. साथ ही, उनके आशीर्वाद से सद्गुणों का विकास होता है और दांपत्य जीवन में प्रेम व सामंजस्य बना रहता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

Latest News

भारत के लिए अच्छी खबरः जलडमरूमध्य से निकले 11 भारतीय जहाज, दस कर रहे इंतजार

US Iran Peace Deal: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए US और ईरान के...

More Articles Like This

Exit mobile version