15 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 15 मार्च, दिन रविवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…
आज का पंचांग
15 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और रविवार का दिन है. एकादशी तिथि रविवार को सुबह 09:17 मिनट तक रहेगी. 15 मार्च को सुबह 10:26 मिनट तक परिघ योग रहेगा, उसके बाद शिव योग लग जाएगा. साथ ही रविवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के सोमवार सुबह 05:56 मिनट श्रवण नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा 15 मार्च को पापमोचनी एकादशी का व्रत किया जाएगा.
15 मार्च का पंचांग
- चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि– 15 मार्च 2026 को सुबह 9 बजकर 17 मिनट तक
- परिघ योग– 15 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक परिघ योग रहेगा, उसके बाद शिव योग लग जाएगा
- श्रवण नक्षत्र- 15 मार्च 2026 को पूरा दिन पूरी रात पार कर के सोमवार सुबह 5 बजकर 56 मिनट श्रवण नक्षत्र रहेगा
- 15 मार्च 2026 व्रत-त्यौहार– पापमोचनी एकादशी व्रत
15 मार्च पापमोचिनी एकादशी के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- 05:11 ए एम से 05:59 ए एम
- प्रातः सन्ध्या- 05:35 ए एम से 06:47 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- 12:23 पी एम से 01:12 पी एम
- विजय मुहूर्त– 02:48 पी एम से 03:36 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 06:46 पी एम से 07:10 पी एम
- सायाह्न सन्ध्या– 06:48 पी एम से 08:00 पी एम
- अमृत काल- 07:03 पी एम से 08:43 पी एम
राहुकाल का समय
- दिल्ली- शाम 05:00 – 06:29 PM
- मुंबई- शाम 05:18 – 06:48 PM
- चंडीगढ़- शाम 05:01 – 06:31 PM
- लखनऊ- शाम 04:45 – 06:15 PM
- भोपाल- शाम 04:59 – 06:29 PM
- कोलकाता- शाम 04:16 – 05:46 PM
- अहमदाबाद- शाम 5:18 – 06:48 PM
- चेन्नई- शाम 04:49 – 06:19 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय – 6:39 AM
- सूर्यास्त – 6:32 PM
- चन्द्रोदय – Mar 15 4:05 AM
- चन्द्रास्त – Mar 15 3:09 PM
पापमोचनी एकादशी व्रत
हर साल चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचिनी एकादशी का व्रत किया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है. पापमोचिनी एकादशी का व्रत 15 मार्च को रख जाएगा और पारण 16 मार्च 2026 को किया जाएगा. बता दें कि एकादशी व्रत में पारण का विशेष महत्व होता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)