23 March 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

23 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 23 मार्च, दिन सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

आज का पंचांग

23 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के साथ सोमवार का दिन पड़ रहा है. पंचमी तिथि शाम 06:39 मिनट तक मान्य रहेगी. इस दिन चैत्र नवरात्र का पांचवां दिन मनाया जाएगा, जिसमें मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व है. ज्योतिष के अनुसार, सोमवार को दोपहर 12:22 मिनट तक विष्कुम्भ योग रहेगा, जो कुछ कार्यों के लिए शुभ माना जाता है. इसके अलावा रात 08:50 मिनट तक कृतिका नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा. धार्मिक दृष्टि से यह दिन और भी खास है, क्योंकि इस दिन राम राज्य महोत्सव और श्री लक्ष्मी पंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा, जिससे दिन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है.

23 मार्च 2026 का पंचांग

  • चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि– 23 मार्च 2026 को शाम 6 बजकर 39 मिनट तक
  • विष्कुम्भ योग- 23 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक
  • कृतिका नक्षत्र– 23 मार्च 2026 को रात 8 बजकर 50 मिनट तक
  • 23 मार्च 2026 व्रत-त्यौहार- श्री लक्ष्मी पंचमी , चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन, राम राज्य महोत्सव

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 07:54 – 09:25 AM
  • मुंबई- सुबह 08:12 – 09:43 AM
  • चंडीगढ़- सुबह 07:55 – 09:27 AM
  • लखनऊ- सुबह 07:39 – 09:10 AM
  • भोपाल- सुबह 07:53 – 09:24 AM
  • कोलकाता- सुबह 07:10 – 08:41 AM
  • अहमदाबाद- सुबह 08:12 – 09:44 AM
  • चेन्नई- सुबह 07:42 – 09:13 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय – 6:31 AM
  • सूर्यास्त – 6:35 PM
  • चन्द्रोदय – Mar 23 9:14 AM
  • चन्द्रास्त – Mar 23 11:21 PM

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के पांचवें दिन बदलेगी ग्रहों की चाल, इन 4 राशियों की बदलेगी तकदीर

Latest News

IEA Energy Plan: कोविड के बाद दुनिया में सबसे बड़े ‘लॉकडाउन’ की आहट, इस संकट से कैसे बचेगा भारत?

तेल संकट के कारण दुनिया में ‘एनर्जी लॉकडाउन’ जैसे हालात बन रहे हैं. कई देशों में ईंधन राशनिंग शुरू.

More Articles Like This