30 March 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

30 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 30 मार्च, दिन सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

आज का पंचांग

30 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का विशेष संयोग बन रहा है. यह त्रयोदशी तिथि पूरे दिन और पूरी रात रहेगी तथा अगले दिन सुबह 06:57 मिनट तक प्रभावी रहेगी. इस दिन दोपहर 02:48 मिनट तक मघा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो कई धार्मिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है. खास बात यह है कि इस दिन सोम प्रदोष व्रत का भी महत्वपूर्ण योग बन रहा है, जिसे भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है. इसके साथ ही 30 मार्च को अनंग त्रयोदशी व्रत भी रखा जाएगा, जो दांपत्य सुख और प्रेम संबंधों में मजबूती के लिए विशेष महत्व रखता है.

30 मार्च का पंचांग

  • चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि – 30 मार्च को सुबह 6 बजकर 57 मिनट तक
  • मघा नक्षत्र – 30 मार्च को दोपहर 2 बजकर 48 मिनट तक
  • 30 मार्च 2026 विशेष – सोम प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी व्रत

30 मार्च के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 05:01 ए एम से 05:47 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या : 05:24 ए एम से 06:34 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त: 12:18 पी एम से 01:08 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त: 06:51 पी एम से 07:14 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या: 06:52 पी एम से 08:02 पी एम
  • सोम प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त– 06:38 पी एम से 08:57 पी एम

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 07:47 से सुबह 09:20 तक
  • मुंबई- सुबह 08:07 से सुबह 09:39 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 07:48 से सुबह 09:21 तक
  • लखनऊ- सुबह 07:33 से सुबह 09:06 तक
  • भोपाल- सुबह 07:47 से सुबह 09:20 तक
  • कोलकाता- सुबह 07:04 से सुबह 08:36 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 08:07 से सुबह 09:39 तक
  • चेन्नई- सुबह 07:38 से सुबह 09:10 तक

सूर्योस्त-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:14 AM
  • सूर्यास्त- शाम 6:37 PM

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal: इन 4 के लिए अच्छा संकेत दे रहा आज का दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Latest News

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल पंप जाने से पहले चेक करें नए रेट, जानें दिल्ली से मुंबई तक आज कितना है भाव

Petrol Diesel Price Today 10 July 2026: अगर आज गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा भाव चेक कर लें. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना और हैदराबाद समेत अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग बनी हुई हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version