Saraswati Puja 2024: बसंत पंचमी पर आखिर क्यों है पीले रंग का महत्व, जानिए वजह

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Saraswati Puja 2024: सनातन धर्म में बसंत पंचमी (Basant Panchami 2024) के त्योहार का विशेष महत्व है. ऐसी मान्याता है कि माघ मास की पंचमी तिथि पर विद्या की देवी मां सरस्वती प्रकट हुई थीं. इस दिन मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा करना बेहद शुभ माना गया है. इस साल बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा. बसंत पंचमी पर पीले रंग के कपड़े, फूल, भोग लगाने का विशेष महत्व होता है. आइए जानते हैं कि इस दिन देवी सरस्वती को पीले रंग की ही चीजें क्यों अर्पित की जाती हैं…

क्यों है पीले रंग का महत्व

बसंत पंचमी के दिन से बसंत ऋतु की शुरूआत होती है. जिस तरह सावन आते ही हर तरफ हरियाली छा जाती है. वहीं, बसंत पंचमी आते ही हर जगह पीला रंग नजर आता है. पीला रंग समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है. सूर्य का भी प्रिय रंग पीला है, जो जोश और ऊर्जा का प्रतीक है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीला रंग, पीले मिष्ठान, पीले परिधान, पीली सरसों, पीली पतंग का संबंध गुरु ग्रह से होता है. जो विद्या, ज्ञान, बौद्धिक उन्नति, विद्वता का प्रतीक है. मां सरस्वती के आशिर्वाद से मनुष्य बुद्धिमान और कला में परांगत होता है. इसी कारण बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का महत्व है.

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के उपाय

दूध में हल्दी
शास्त्रों के अनुसार, बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती का अभिषेक दूध में हल्दी मिलाकर करें. ऐसे करने से करियर में सफलता मिलती है. साथ ही दांपत्य जीवन सुखमय रहता है.

ये भी पढ़ें- Basant Panchami 2024: मां सरस्वती को लगाएं पीले मीठे चावल का भोग, जानिए बनाने का तरीका

108 पीले गेंदे के फूल
शास्त्रों के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती को 108 पीले गेंदे के फूल अर्पित करें. ऐसा करने से पढ़ाई में आ रही सभी बाधाएं दूर होती हैं और प्रगति के नए द्वार खुलते हैं.

पीले रंग की मिठाई
शास्त्रों के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती को पीले रंग की मिठाई जैसे बर्फी, बेसन के लड्‌डू का भोग लगाएं. उसी भोग को 7 कन्याओं में बांट दें. इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी और देवी सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है.

पीले रंग की चीजों का दान
शास्त्रों के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन पीले रंग की वस्तु जैसे पीले फूल, पीले वस्त्र, दाल, केला का दान करने से वाणी में निखार और व्यक्ति के बुद्धि का विकास होता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version