Putrada Ekadashi 2025: पुत्रदा एकादशी व्रत आज, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Putrada Ekadashi 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जानते हैं. ऐसी मान्यता है कि जो लोग पुत्रदा एकादशी का व्रत रखते हैं, उन्हें योग्य संतान की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही जातक के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं. इस साल आज 5 अगस्त को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. ऐसे में जानिए इस व्रत का पारण कब है…

आज रखा जा रहा पुत्रदा एकादशी का व्रत

सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 4 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजकर 41 मिनट से हो गई है. तिथि का समापन 05 अगस्त 2025, दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर होगा. उदयातिथि की मान्यता के अनुसार पुत्रदा एकादशी का व्रत 5 अगस्त को रखा जाएगा. एकादशी व्रत का पारण 6 अगस्त की सुबह द्वादशी तिथि में किया जाएगा.

Putrada Ekadashi 2025 व्रत महत्व

धार्मिक मान्यतानुसा जो लोग पुत्रदा एकादशी का व्रत रखते हैं. उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान प्राप्ति के लिए भी रका जाता है. इसके अलावा इस व्रत को रखने से मृत्यु पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है.

पुत्रदा एकादशी 2025 पूजन विधि

  • इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें.
  • घर के मंदिर को साफ करें और गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करें.
  • चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाएं.
  • भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें.
  • भगवान विष्णु को गंगाजल, पंचामृत से स्नान कराएं.
  • पीला चंदन, फूल, माला, और तुलसी दल चढ़ाएं.
  • घी का दीपक जलाएं और विष्णु जी को फल, मिठाई, और पंचमेवा का भोग अर्पित करें.
  • विष्णु चालीसा का पाठ करें और अंत में आरती करें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- साक्षात श्रीकृष्ण हैं गोवर्धन का एक-एक कण: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version