Vivah Muhurat 2024: खत्म हो गया खरमास, जानिए अप्रैल, मई और जून में कितने दिन बजेगी शहनाई

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vivah Muhurat 2024: 14 मार्च 2024 से खरमास शुरू होने के चलते शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग गई थी. बीते कल यानी 13 अप्रैल को खरमास का महीना समाप्त हो गया है. ऐसे में बहुत जल्द एक बार फिर शादी की शहनाई बजनी शुरू हो जाएगी. अगर आप भी शादी-तिलक, उपनयन संस्कार, और मुंडन के शुभ मुहूर्त की तलाश में हैं तो आइए जानते हैं, अप्रैल से लेकर जुलाई तक के सभी शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं.

बता दें कि अप्रैल, मई और जुलाई महीने में शादी के 10 शुभ मुहूर्त है. आइए काशी के ज्योतिष से जानते है अप्रैल मई और जून में कब-कब है शादी, मुुंडन और जनेऊ के शुभ मुहूर्त…?

अप्रैल में शादी के मुहूर्त

पंचांग के अनुसार अगले तीन महीने विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 18 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं. अप्रैल के महीने में शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त 18, 19, 21, 25, 27 और 28 तारीख को है.

मई और जून में शादी के शुभ मुहूर्त

वहीं, मई 1 को शादी की शुभ मुहूर्त है. इसके बाद से शुक्र ग्रह के अस्त होने के चलते मई और जून महीने में विवाह मुहूर्त नहीं है.

जुलाई में शादी के शुभ मुहूर्त

वहीं, जुलाई के महीने में 10, 11 और 12 जुलाई को शादी की शुभ मुहूर्त है. इसके बाद से  16 जुलाई से 12 नवंबर तक चातुर्मास रहेंगे, जिसमें मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं.

जानें उपनयन संस्कार के शुभ मुहूर्त

अप्रैल से लेकर जुलाई तक उपनयन के कुल 4 शुभ मुहूर्त हैं. जिसमें 18, 19 अप्रैल को है. वहीं, जुलाई के महीने में 8 और 10 जुलाई को शुभ मुहूर्त है. मुंडन संस्कार करने के लिए शुभ मुहूर्त अप्रैल के महीने में 15 अप्रैल को है, तो मई महीने में 6, 10, 20 और 27 को है. जून के महीने में 7, 10 और 17 जून है. जुलाई के महीने में 8 जुलाई और 12 जुलाई तक मुंडन के शुभ मुहूर्त है. इस शुभ मुहूर्त में कोई भी लोग शादी विवाह उपनयन मुंडन जैसे अन्य शुभ संस्कारों को आसानी से कर सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषी गणनाओं पर आधारित है. पंचांगों में मतभेद होने के कारण तिथि घट बढ़ सकती है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version