Gujarat News: सौराष्‍ट्र के लिए ब्लैक संडे, सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अहमदाबादः सौराष्ट्र के लिए रविवार अमंगल भरा दिन साबित हुआ. सुबह-सुबह तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में जहां आठ लोगों की मौत हो गई. सुरेंद्रनगर जिले में हुए दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की जान चली गई.

पहली दुर्घटना में सुरेंद्रनगर के दसाड़ा के पास दो लोगों की मौत हो गई. बताया गया है कि गवाना गांव के पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर और डंपर के बीच टक्कर हो गई. टक्कर के बाद वाहन में आग लग गई. इससे चालक और क्लीनर की जलकर मौके पर ही मौत हो गई.

दूसरी दुर्घटना सुबह पिपली-वटमान हाईवे पर सुंदरनगर में हुई. भोलाड़ पाटिया के पास कार और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि सात लोग घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. सुरेंद्रनगर जिले में एक ही दिन में दो अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की जान चली गई.

तीसरा हादसा आज सुबह भावनगर-अहमदाबाद राजमार्ग पर हुआ. एक अज्ञात वाहन ने पैदल यात्रियों के एक समूह को रौंद दिया. इस दुर्घटना में पैदल जा रहे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें भावनगर सिविल अस्‍पताल में रेफर कर किया गया. दुर्घटनाओं की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version