सपने में सफेद नाग का दिखना शुभ या अशुभ? जानिए क्या है इसका मतलब

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Swapna Shastra: स्वपन शास्त्र के मुताबिक हर सपने का कोई न कोई संकेत होता है. कुछ सपने डराते हैं तो कुछ मन में उत्सुकता जगा देते हैं. इन्हीं में से एक है सपने में सफेद नाग का दिखना. मान्यता है कि यह सपना बेहद शुभ माना जाता है. कई लोग इसे भगवान शिव की कृपा, सुख-समृद्धि और जीवन में बड़े बदलाव का संकेत मानते हैं. यही वजह है कि सफेद नाग से जुड़े सपनों को लेकर लोगों में हमेशा जिज्ञासा बनी रहती है.

सफेद नाग का सपना क्यों माना जाता है शुभ

ज्योतिषाचार्यो के अनुसार, सपने में सफेद नाग का दिखाई देना भगवान भोलेनाथ की कृपा का संकेत माना जाता है. कहा जाता है कि जब भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, तब व्यक्ति को इस तरह के शुभ सपने दिखाई दे सकते हैं.

सोता हुआ सफेद नाग देखना

इसके अलावा, यदि सपने में सफेद नाग शांत या सोता हुआ दिखाई दे, तो इसे जीवन में सुख, शांति और भाग्य खुलने का संकेत माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसे लोगों के जीवन में जल्द ही सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं.

सफेद नाग की केंचुली दिखना

वहीं, सपने में सफेद नाग की केंचुली देखना भी शुभ संकेत माना जाता है. इसे पुराने दौर के खत्म होने और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. जबकि कुछ लोग इसे पूर्वजों के आशीर्वाद से भी जोड़कर देखते हैं.

Latest News

‘लगा ही नहीं यूपी के सीएम हैं’, जापानी छात्रों ने योगी आदित्यनाथ संग ली सेल्फी, ठहाके मारकर हंस पड़े मुख्यमंत्री

लखनऊ में 'ए डायलॉग विद द फ्यूचर' कार्यक्रम में भारत और जापान की युवा पीढ़ी का आत्मीय मिलन हुआ. यामानाशी से आए 13 जापानी छात्रों ने लखनऊ के बच्चों से संवाद किया और CM योगी ने उनके साथ सेल्फी ली.

More Articles Like This

Exit mobile version