Temples Of India: भारत के ऐसे मंदिर जहां बैन है पुरुषों की एंट्री, केवल महिलाओं को है अनुमति

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Temples Of India: हमारे देश में एक से बढ़ कर एक भव्य मंदिरों (Temples Of India) का समागम है. भगवान का ही दरबार ऐसा है जहां महिला-पुरुषों में कोई भेदभाव नहीं होता है, लेकिन भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां महिलाओं का जाना वर्जित है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ मंदिर ऐसे भी हैं, जहां पुरूषों को जाने की अनुमति नहीं होती या वो किसी विशेष समय पर ही मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में…

ब्रह्मा देव मंदिर

राजस्थान के पुष्कर में ब्रह्मा देव मंदिर है. पूरे भारत में भगवान ब्रह्मा का एक यही मंदिर है. 14वीं शताब्दी में इस मंदिर को बनाया गया था. बता दें कि इस मंदिर में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है. मान्यता है कि मां के श्राप के कारण यहां कोई भी शादीशुदा पुरुष प्रवेश नहीं कर सकता है. ऐसे में पुरुष मंदिर के आंगन से ही दर्शन करते हैं. वहीं सुहागन महिलाएं मंदिर में अंदर जाकर माता की पूजा करती हैं.

कामरूप कामाख्या मंदिर

असम के गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर है. नीलांचल पर्वत इस मंदिर को बनाया गया है. मान्यता है कि मां के अन्य शक्तिपीठों में सबसे ऊपर कामाख्या शक्तिपीठ है. यहां पर मां के माहवारी के दिन उत्सव के रूप में मनाए जाते हैं. इस दौरान पुरुषों को मंदिर में आने की अनुमति नहीं दी जाती है और न ही कोई पुरुष पुजारी होता है. तांत्रिकों के लिए माता कामाख्या महत्वपूर्ण देवी होती हैं.

ये भी पढ़ें- Amazing: देश का एक ऐसा मंदिर जहां नहीं होती किसी भी भगवान की पूजा, जानिए इसकी वजह 

मां भगवती मंदिर

मां भगवती मंदिर कन्याकुमारी में स्थित है. मान्यता है कि मां भगवती यहां भोलेनाथ को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए तपस्या करने आई थी. माता भगवती को संन्यास देवी कहा जाता है. ऐसे में केवल संन्यासी पुरुष ही इस मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं. महिलाएं ही यहां आकर देवी के दर्शन कर सकती हैं. साथ ही किन्नरों को भी अनुमति दी जाती है. इस मंदिर की खास विशेषता ये है कि यदि कोई पुरुष मंदिर में जाना चाहता है, तो उसे पहले स्त्रियों के जैसे सोलह श्रृंगार करना पड़ेगा.

चक्कुलाथुकावु मंदिर

चक्कुलाथुकावु मंदिर केरल में स्थित है. यहां मां दुर्गा की अराधना की जाती है. हर साल पोंगल के दिन इस मंदिर में नारी पूजा होती है, जो 10 दिन तक चलता है. इस मंदिर में पुरुष नहीं प्रवेश कर सकते हैं. 10वें दिन पुरुष पुजारी आते हैं और महिलाओं के पैर धोते हैं.

माता मंदिर

माता मंदिर बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित है. यहां पुरुषों को प्रवेश कुछ समय के लिए वर्जित है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version