Tulsi Vivah 2024: इस साल कब है तुलसी विवाह और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त? जानिए सबकुछ

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tulsi Vivah 2024: हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है. इस दिन माता तुलसी का भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप के साथ विवाह किया जाता है. मान्‍यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में विधिपूर्वक तुलसी विवाह करवाने से जातक के दांपत्य जीवन में मधुरता और खुशहाली आती है. वहीं कुंवारी कन्याओं को मनचाहें जीवनसाथी की प्राप्ति होती है. ऐसे में चलिए जानते है कि इस साल तुलसी विवाह की सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है.

तुलसी विवाह की तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 12 नवंबर को शाम 4 बजकर 4 मिनट पर शूरू होगा, जिसका समापन 13 नवंबर 2024 को दोपहर 1 बजकर 1 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, तुलसी विवाह 13 नवंबर को मनाया जाएगा. वहीं, तुलसी विवाह और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त भी 13 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक रहेगा.

क्‍या है तुलसी विवाह का महत्व?

दरअसल, हिंदू धर्म में तुलसी को अति पूजनीय माना गया है. कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा रहता वहां सदैव धन, समृद्धि का वास होता है. वहीं, तुलसी की रोजाना पूजा करने से जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके अलावा, तुलसी पूजा के दिन तुलसी माता की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर होती हैं. साथ ही पति-पत्नी के बीच प्यार और बढ़ता और उनका रिश्ता पहले से भी अटूट होता है.

इसे भी पढें:-श्रीरामचरितमानस युग युगांतर तक पूरे संसार को प्रदान करता रहेगा ज्ञान: दिव्य मोरारी बापू 

Latest News

भारतीयों के लिए खुशखबरी! ईरान को चकमा देकर 1,35,335 मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा सऊदी का जहाज

Saudi Oil Ship in India : मिडिल ईस्‍ट में जारी जंग के बीच सऊदी अरब का कच्चा तेल लेकर एक...

More Articles Like This

Exit mobile version