Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के दिन कर लें ये खास उपाय, विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tulsi Vivah 2025: सनातन धर्म में देवउठनी एकादशी यानी तुलसी विवाह का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागते ही सभी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं. इस दिन कन्या के विवाह की तरह ही तुलसी और शालीग्राम का विवाह कराया जाता है.

इस साल तुलसी विवाह का पर्व 02 नबंवर को मनाया जाएगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन कुछ उपाय करने से वैवाहिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है. साथ ही दांपत्य जीवन भी सुखमय होता है. आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से खास उपाय करने चाहिए…

Tulsi Vivah 2025 के दिन करें ये खास उपाय

तुलसी दल करें अर्पित
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी लड़की के विवाह में बाधा आ रही है तो, देवउठनी एकादशी के दिन आप 5 तुलसी दल ले लें. ध्यान रहे कि इस दिन तुलसी के पत्ते को न तोड़ें. आप पहले से ही तुलसी दल इकट्ठा कर सकते हैं. अब उस पर हल्दी का टीका लगाकर, श्री हरि को अर्पित कर दें. ऐसा करने से विवाह में आ रही सभी अड़चनों से छुटकारा मिलता है.

इलायची का जोड़ा अर्पित करें
यदि आप अपने संतान की वैवाहिक समस्या दूर करना चाहते हैं तो, देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे और भगवान विष्णु को इलायची का जोड़ा अर्पित कर उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करें. इसके बाद उस इलायची के जोड़े को अपनी संतान को ग्रहण करने के लिए दे दें.

श्रृंगार का सामान चढ़ाएं
कई लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय नहीं होता है. यदि आप इस समस्या से जूझ रहे हैं तो देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में श्रृंगार का सामान चढ़ाएं. तुलसी मां की पूजा करें. इसके बाद उस श्रृंगार के सामान को सुहागिन महिला को भेंट दे दें. ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता आती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- इस बार देवउठनी एकादशी पर नही बजेगी शहनाई, जानें किस दिन से शुरू होंगे विवाह

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version