Universe Bracelet: यूनिवर्स ब्रेसलेट चमका सकता है आपकी किस्मत, पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Universe Bracelet Benefits: आजकल बहुत से लोग रंग-बिरंगे क्रिस्टल और हीलिंग स्टोन्स से बने यूनिवर्स ब्रेसलेट पहनते हैं. कुछ लोग इसे फैशन और आभूषण के तौर पर धारण करते हैं, तो कुछ सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और सुरक्षा की मान्यता से पहनते हैं. ज्योतिष और क्रिस्टल हीलिंग से जुड़ी मान्यताओं में कहा जाता है कि यूनिवर्स ब्रेसलेट को केवल हाथ में पहन लेना ही काफी नहीं है, बल्कि इसे धारण करने का तरीका, सही हाथ का चुनाव और कुछ नियमों का पालन भी महत्वपूर्ण माना जाता है.

मान्यता है कि गलत तरीके से पहनने या इसकी देखभाल न करने पर अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते, जबकि उद्देश्य के अनुसार सही हाथ में धारण करने से इसका प्रभाव बेहतर हो सकता है. आखिर यूनिवर्स ब्रेसलेट को बाएं हाथ में पहनना चाहिए या दाएं हाथ में, पहनने से पहले इसे कैसे शुद्ध करें और किन परिस्थितियों में उतार देना चाहिए? आइए जानते हैं इससे जुड़ी प्रमुख मान्यताएं.

पहनने से पहले ऐसे करें शुद्ध

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, नया यूनिवर्स ब्रेसलेट खरीदने के बाद उसे सीधे हाथ में पहनने के बजाय पहले शुद्ध करना चाहिए. इसके लिए गंगाजल का उपयोग किया जा सकता है. ब्रेसलेट को शुद्ध करने के बाद ‘ॐ’ मंत्र का कम से कम 11 बार उच्चारण करने की मान्यता है. इसके बाद ब्रेसलेट को अपने उद्देश्य के अनुसार हाथ में धारण किया जा सकता है. माना जाता है कि इस प्रक्रिया से ब्रेसलेट को सकारात्मक ऊर्जा के साथ जोड़ने में मदद मिलती है.

किस हाथ में पहनें यूनिवर्स ब्रेसलेट?

यूनिवर्स ब्रेसलेट को दाएं या बाएं, दोनों हाथों में पहना जा सकता है. हालांकि, मान्यताओं के अनुसार हाथ का चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे किस उद्देश्य से धारण कर रहे हैं. अगर इसे सकारात्मक ऊर्जा ग्रहण करने, मानसिक शांति या आंतरिक संतुलन के उद्देश्य से पहना जा रहा है, तो बाएं हाथ में धारण करने की सलाह दी जाती है. वहीं नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा और बाहरी प्रभावों से बचाव के उद्देश्य से इसे दाहिने हाथ में पहनना शुभ माना जाता है.

समय-समय पर ब्रेसलेट को करें चार्ज

क्रिस्टल हीलिंग से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार, यूनिवर्स ब्रेसलेट को समय-समय पर ऊर्जावान करना भी जरूरी माना जाता है. इसके लिए इसे कुछ समय चांदनी में रखा जा सकता है. वहीं सुबह की हल्की धूप में रखने की भी मान्यता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से इसमें मौजूद क्रिस्टल और हीलिंग स्टोन्स की ऊर्जा सक्रिय बनी रहती है. हालांकि, अलग-अलग क्रिस्टल की प्रकृति अलग हो सकती है, इसलिए तेज धूप या पानी के संपर्क में रखने से पहले संबंधित स्टोन की जानकारी लेना बेहतर माना जाता है.

इन कामों के दौरान उतार दें ब्रेसलेट

मान्यताओं के अनुसार, सोते समय और नहाते समय यूनिवर्स ब्रेसलेट उतार देना चाहिए. मांस-मदिरा के सेवन के दौरान भी इसे धारण न करने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा कहा जाता है कि अपना ब्रेसलेट किसी दूसरे व्यक्ति को बार-बार छूने या पहनने के लिए नहीं देना चाहिए. क्रिस्टल हीलिंग की मान्यताओं में माना जाता है कि इससे ब्रेसलेट की ऊर्जा प्रभावित हो सकती है.

यूनिवर्स ब्रेसलेट पहनने के क्या हैं लाभ?

ज्योतिष और क्रिस्टल हीलिंग से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार, यूनिवर्स ब्रेसलेट शरीर के सात चक्रों को संतुलित करने में सहायक माना जाता है. चक्रों के संतुलन को मानसिक शांति, भावनात्मक स्थिरता और सकारात्मक सोच से जोड़कर देखा जाता है. यह भी मान्यता है कि इसे पहनने से व्यक्ति अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा महसूस कर सकता है और नकारात्मक विचारों से बचने में मदद मिल सकती है. कुछ लोग इसे आत्मविश्वास और सक्रियता बढ़ाने से भी जोड़ते हैं. इसके अलावा यूनिवर्स ब्रेसलेट को धन-धान्य, समृद्धि और सामाजिक मान-सम्मान से भी जोड़ा जाता है. मान्यता है कि सही विधि से धारण करने पर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: Cracked Mobile Screen Vastu: टूटी स्क्रीन वाला मोबाइल चला रहे हैं? बढ़ सकती हैं ये परेशानियां, जानें उपाय

Latest News

बंगाल में ED की रेडः चिटफंड से क्रिप्टो निवेश घोटाले तक कई ठिकानों पर कार्रवाई

ED Raids Bengal: गुरुवार की सुबह बंगाल में ईडी ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया. दुर्गापुर, हावड़ा और...

More Articles Like This