Parrot Benefits: तोता खोल सकता है किस्मत का ताला, बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Vastu Tips Of Parrot: आजकल लोगों को कुत्ता, बिल्ली या खरगोश जैसे पालतू जानवर पालने का शौक होता है, लेकिन तोता पालने वाले लोगों की संख्या काफी कम है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, (Vastu Tips Of Parrot) तोता शुभ प्रभाव वाला पक्षी माना जाता है. ज्‍योतिष शास्त्र में हरे रंग के इस पक्षी का संबंध माता लक्ष्‍मी से होता है. इसके अलावा घर में तोता रखने से हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है. साथ ही परिवार में सुख समृद्धि बढ़ती है. आइए बताते हैं कि तोता पालने (Tota Palne Ke Fayde) के फायदे क्या हैं.

हमेशा जोड़े में रखें तोता
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में एक तोता नहीं रखना चाहिए. अगर आप तोता पालना चाह रहे हैं, तो हमेशा जोड़े में पालें. इसके जोड़े को तोता और मैना भी कहा जाता है. अगर आप ऐसा करते हैं, तो दाम्पत्य जीवन स्‍नेह से भरपूर होता है और पति-पत्नि के संबंध में मधुरता आती है.

ये भी पढ़ें- Samudrika Shastra: शरीर के ये 3 अंग खोल देंगे महिलाओं के सारे राज, जानिए रहस्य

किस दिशा में तोते को रखें
धार्मिक मान्यता मुताबिक तोता बुद्ध का कारक माना जाता है. अगर आप तोता पालना चाहते हैं, तो उसे हमेशा पूर्व (East) या उत्‍तर (North) दिशा में रखें. ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में धन की देवी मां लक्ष्‍मी और भगवान कुबेर का निवास होता है. अगर इस दिशा में तोता रखा जाए, तो घर में बढ़ोत्तरी होती है.

अकाल मृत्‍यु से करता है रक्षा
तोता वफादारी का प्रतीक माना जाता है. इसे पालने से परिवार के लोगों की अकाल मृत्‍यु नहीं होती है. ऐसी मान्यता है कि तोता अपने मालिक के ऊपर आने वाली मुसीबत को खुद पर ले लेता है. ऐसा करने से अकाल मृत्‍यु से भी रक्षा होती है. तोता पालने वाले लोग किस्‍मत के बहुत धनी होते हैं. उनपर सदैव भगवान की भी कृपा बनी रहती है.

तोते को क्या खिलाएं?
तोता पालने में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. इसके लिए सबसे ज्यादा जरुरी है कि कभी घर का माहौल न बिगाड़ें. ऐसा इसलिए क्योंकि तोता जैसा देखता है, वही करता है. इसलिए तोते देखभाल अच्छे से करनी चाहिए. आप तोते को अधिक से अधिक हरी चीजें खिलाएं. तोते को खुश रखें, अगर तोता नाराज हुआ तो, आपकी किस्‍मत भी रूठ सकती है.

(Disclaimer: लेख में दी गई जानकारी समान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है, इसकी पुष्टी The Printlines नहीं करता है.)

Latest News

Dhanteras 2026: धनतेरस के दिन दिख जाए ये चीजें तो समझिए मां लक्ष्मी हैं प्रसन्न, मिलेगी अथाह संपत्ति

Dhanteras 2026: सनातन धर्म में दिवाली से पहले धनतेरस का त्‍योहार मनाया जाता है. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version