Vishwakarma Puja 2026: सितंबर में कब है विश्वकर्मा पूजा? यहां देखें पूजा सामग्री की पूरी सूची

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. यह पर्व हर साल सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने के दिन मनाया जाता है. इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है, जिन्हें धरती का प्रथम शिल्पकार और वास्तुकार माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था. विश्वकर्मा पूजा खासतौर पर कारीगरों, शिल्पकारों, फर्नीचर बनाने वालों, मशीनरी से जुड़े लोगों और कारखानों में काम करने वालों के लिए विशेष महत्व रखती है. इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने के साथ-साथ काम में इस्तेमाल होने वाली मशीनों, औजारों और उपकरणों की भी विधि-विधान से पूजा की जाती है.

मान्यता है कि इससे मशीनों और वाहनों की सुरक्षा बनी रहती है और वे जल्दी खराब नहीं होते. साल 2026 में विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस मौके पर अगर आप भी अपने घर, दुकान, कार्यालय या कारखाने में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री जुटा लें.

विश्वकर्मा पूजा सामग्री लिस्ट

  1. भगवान विश्वकर्मा की फोटो
  2. सुपारी
  3. हल्दी
  4. फूल और फूल माला
  5. लौंग
  6. मौली
  7. रोली
  8. पीला अश्वगंधा
  9. लकड़ी की चौकी
  10. पीला कपड़ा
  11. मिट्टी का कलश
  12. नवग्रह
  13. जनेऊ
  14. इलायची
  15. इत्र
  16. सूखा गोला
  17. गोला
  18. दही
  19. खीरा
  20. जटा वाला नारियल
  21. धूपबत्ती
  22. अक्षत
  23. फल
  24. हवन कुंड
  25. आम की लकड़ी
  26. मिठाई
  27. कपूर
  28. देसी घी

विश्वकर्मा पूजा की विधि क्या है?

विश्वकर्मा पूजा के दिन लोग अपनी दुकानों, कारखानों और कार्यालयों में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करते हैं. इसके बाद पूजा स्थल को फूलों से सजाया जाता है. पूजा शुरू करने से पहले मशीनों, औजारों और दूसरे उपकरणों की अच्छी तरह सफाई की जाती है. इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है और काम में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी तथा औजारों पर भी तिलक लगाया जाता है. उन पर अक्षत और फूल अर्पित किए जाते हैं. पूजा के दौरान भगवान विश्वकर्मा को भोग लगाया जाता है. इसके बाद उनकी आरती की जाती है और पूजा में शामिल सभी लोगों के बीच प्रसाद बांटा जाता है. कई जगहों पर इस दिन मशीनों और औजारों को काम से आराम भी दिया जाता है.

विश्वकर्मा पूजा करने के क्या लाभ हैं?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से कारोबार और व्यवसाय में तरक्की के योग बनते हैं. साथ ही मशीनरी, औजार और वाहनों के बेहतर तरीके से काम करने की कामना की जाती है. फैक्ट्री, उद्योग और इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह पूजा विशेष महत्व रखती है. मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा से कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल बना रहता है और काम में उन्नति प्राप्त होती है.

विश्वकर्मा पूजा में करें इन मंत्रों का जाप

ॐ आधार शक्तपे नम:, ओम कूमयि नम:, ओम अनन्तम नम:, पृथिव्यै नम:

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: जिसके जीवन में गणपति की आराधना, उसके कार्यों में नहीं आते विघ्न- दिव्य मोरारी बापू

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This