Wednesday Upay 01 July 2026: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश और बुध ग्रह को समर्पित माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा करने से बुद्धि, विवेक, सुख-समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है. वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हो, तो बुधवार के दिन किए गए कुछ विशेष उपाय शुभ फल प्रदान करते हैं.
इस बार 1 जुलाई 2026, बुधवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का भी शुभ संयोग बन रहा है. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के अधिष्ठाता देव विश्वेदेव हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विश्वेदेव में दस देवताओं का समावेश माना गया है, जिनमें इंद्र, अग्नि, सोम, त्वष्टा, रुद्र, पूषा, विष्णु, अश्विनी कुमार, मित्रावरुण और अंगीरस शामिल हैं. ऐसे में बुधवार और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का यह संयोग कई विशेष उपायों के लिए शुभ माना गया है. आइए जानते हैं कि इस शुभ अवसर पर कौन-कौन से उपाय करने से जीवन की विभिन्न समस्याओं से राहत मिल सकती है.
गणेश जी को जरूर लगाएं प्रिय भोग
बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करते समय उन्हें बूंदी के लड्डू और मोदक का भोग जरूर लगाएं. मान्यता है कि इससे गणपति प्रसन्न होते हैं और भक्तों को बुद्धि, सफलता तथा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं. यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है, तो बुधवार के दिन हरी मूंग का दान करना भी शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और बुध ग्रह की शुभता बढ़ती है.
बड़ी सफलता पाने के लिए करें विश्वेदेव का ध्यान
यदि आप अपने जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करना चाहते हैं और अपने सभी कार्यों में सफलता चाहते हैं, तो बुधवार के दिन विश्वेदेव का ध्यान करें.
ध्यान करते समय इस मंत्र का जाप करें—
“ऊँ इंद्राय नमः, ऊँ अग्नये नमः, ऊँ सोमाय नमः, ऊँ त्वष्ट्राय नमः, ऊँ रुद्राय नमः, ऊँ पूखनाय नमः, ऊँ विष्णुवे नमः, ऊँ अश्विनीये नमः, ऊँ मित्रावरूणाय नमः, ऊँ अंगीरसाय नमः.”
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए करें यह उपाय
यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम, सुख और खुशहाली बनाए रखना चाहते हैं, तो उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के दौरान कटहल के पेड़ या उसके फल का दर्शन करें और हाथ जोड़कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें. यदि कटहल का पेड़ उपलब्ध न हो, तो उसके चित्र का दर्शन भी किया जा सकता है. अगर यह भी संभव न हो, तो मन ही मन हरे-भरे कटहल के पेड़ की कल्पना करके प्रणाम करें.
जीवन की परेशानियां कम करने के लिए करें यह काम
यदि आप जीवन की भागदौड़ और मानसिक तनाव से परेशान हैं, तो बुधवार के दिन विश्वेदेव का स्मरण करते हुए उन्हें प्रणाम करें और पक्षियों को दाना डालें. ध्यान रखें कि यहां पक्षियों को दाना खिलाने की बात कही गई है, केवल कबूतरों को दाना खिलाना इसका उद्देश्य नहीं माना गया है.
करियर में सफलता के लिए करें ये उपाय
अगर आप अपने करियर में लगातार सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के दौरान कटहल के पेड़ को प्रणाम करें और अपनी सफलता के लिए प्रार्थना करें. साथ ही बुधवार के दिन कटहल का फल किसी मंदिर में दान करना भी शुभ माना गया है.
मनचाही सफलता नहीं मिल रही तो करें यह उपाय
यदि काफी प्रयासों के बाद भी आपको मनचाही सफलता नहीं मिल रही है, तो बुधवार के दिन किसी मंदिर में सवा किलो गेहूं का दान करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं.
राजनीति में सफलता के लिए
यदि आप राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन परिवार का सहयोग नहीं मिल पा रहा है, तो बुधवार के दिन चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा डालें. यदि लाल चींटियां हों तो इसे और भी शुभ माना गया है.
दांपत्य जीवन में मिठास के लिए
यदि वैवाहिक जीवन में प्रेम और मधुरता बनाए रखना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करते समय हल्दी में थोड़ा-सा घी मिलाकर उनके मस्तक पर तिलक लगाएं और उनके सामने घी का दीपक जलाएं.
परिवार की सुख-समृद्धि के लिए
यदि आप अपने घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन केले का फल अपने पुत्र, भतीजे, भांजे या पुत्र समान किसी बच्चे को खाने के लिए दें. धार्मिक मान्यता है कि इससे परिवार में खुशहाली बनी रहती है.
जीवन में निरंतर प्रगति के लिए
यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन की प्रगति लगातार बनी रहे, तो बुधवार के दिन स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें, अपने इष्ट देव का ध्यान करें और फिर केसर का तिलक अपने मस्तक पर लगाएं.
संतान और स्वास्थ्य के लिए करें यह उपाय
यदि आप अपने या अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं, तो धार्मिक मान्यता के अनुसार घर में कुत्ता पालना शुभ माना गया है. यदि ऐसा संभव न हो, तो किसी कुत्ते को रोटी खिलाएं. मान्यता है कि इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होती हैं. साथ ही जिन लोगों को संतान सुख की इच्छा है, उनके लिए भी यह उपाय शुभ माना गया है.
रिश्तों में मिठास लाने के लिए
यदि आपके जीवन में रिश्तों में तनाव बढ़ गया है और आप संबंधों में फिर से मधुरता चाहते हैं, तो बुधवार के दिन स्नान के बाद एक पैकेट इमली लेकर भगवान गणेश के मंदिर में अर्पित करें. धार्मिक मान्यता है कि इससे जीवन की समस्याएं कम होती हैं और रिश्तों में मजबूती आती है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़े: ज्ञान और भक्ति से ही होते हैं भगवान प्रकट. दिव्य मोरारी बापू