SI ने की सोने की डिमांड! बोले कल परसों नहीं आज ही चाहिए, ऑडियो वायरल

Must Read

Ballia Chawki Incharge Rishwat News: अभी तक आपने उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा रिश्वत लेने की खबर देखी या सुनी होगी, लेकिन बलिया में यूपी पुलिस का एक अजीबो-गरीब कारनामा सामने आया है, जिसमें दारोगा ने रिश्वत लेने का अनोखा तरीका निकाला है. बता दें कि यहां दारोगा ने एक आभूषण विक्रेता से रिश्वत के तौर पर सोने के अंगूठी की डिमांड कर दी. जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. ऑडियो वायरल होने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप है.

जानिए पूरा मामला
दरअसल, यह मामला बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली का है. यहां चौकी इंचार्ज एस के प्रजापति पर आरोप है कि वह सोने के कारोबारी को फोन कर गिफ्ट के तौर पर अंगूठी की डिमांड की. जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. चौकी प्रभारी एस के प्रजापति के इस ऑडियो कांड को लेकर बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायरल ऑडियो के आधार पर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है. फिलहाल रसड़ा के सीओ को इस पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं.

ऐसे की सोने के अंगूठी की डिमांड
आपको बता दें कि वायरल आडियो में दारोगा पीड़ित के पास पैसा न होने के एवज में सोने की अंगूठी की मांग करते हैं. इस दौरान कारोबारी की तरफ से कल-परसों में रुपये देने की गुहार लगाई जा रही है, इस पर दारोगा ने कहा कल परसों नहीं आज ही चाहिए. जिसके बाद ज्वेलर्स ने दारोगा से उंगली का नाप लेने को कहा, तो दारोग ने कहा कि तुम अंगूठी दे दो मैं फिट करवा लूंगा.

ये भी पढ़ेंः UP Cabinet: यूपी में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा तेज, ओपी राजभर को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This