Gold Silver Price Today: सोने की फीकी पड़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानिए रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: करवा चौथ आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. वहीं, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने–चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 1,36,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,35,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,43,170 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,42,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 1,36,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,35,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,43,170 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,42,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 1,36,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,35,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,43,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,42,170 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- मानसा पहुंचे अमित शाह, परविंदर झोटा के परिवार से मुलाकात की, दुख सांझा किया

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version