अक्टूबर में यूपीआई ट्रांजैक्शन में 25% वृद्धि, IMPS और फेस्टिव सीजन खर्च का रिकॉर्ड

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नए महीने की शुरुआत पर शनिवार को अक्टूबर माह के यूपीआई ट्रांजैक्शन के आंकड़े जारी किए. लेटेस्ट डेटा के अनुसार, अक्टूबर में यूपीआई ट्रांजैक्शन की संख्या में सालाना आधार पर 25% की वृद्धि दर्ज की गई. फेस्टिव सीजन और जीएसटी 2.0 सुधारों के बीच यह उछाल देखा गया. एनपीसीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में कुल यूपीआई ट्रांजैक्शन की संख्या 20.70 अरब तक पहुँच गई.
इसके अलावा, ट्रांजैक्शन अमाउंट भी सालाना आधार पर 16% बढ़कर 27.28 लाख करोड़ रुपए दर्ज किया गया है. एवरेज डेली ट्रांजैक्शन काउंट 668 मिलियन और एवरेज डेली ट्रांजैक्शन अमाउंट 87,993 करोड़ रुपए रिकॉर्ड किया गया है. इससे पहले महीने सितंबर के आंकड़ों पर नजर डालें तो सितंबर में यूपीआई ट्रांजैक्शन काउंट सालाना आधार पर 31% बढ़कर 19.63 अरब दर्ज किए गए हैं. जबकि ट्रांजैक्शन अमाउंट सालाना आधार पर 21% की शानदार बढ़त के बाद 24.90 लाख करोड़ रुपए दर्ज किया गया है.
सितंबर में एवरेज डेली ट्रांजैक्शन काउंट 654 मिलियन और एवरेज डेली ट्रांजैक्शन अमाउंट 82,991 करोड़ रुपए देखा गया था. इसके अलावा, एनपीसीआई द्वारा जारी इमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) के आंकड़े दिखाते हैं कि अक्टूबर में ट्रांजैक्शन की संख्या सितंबर के 394 मिलियन से बढ़कर 404 मिलियन हो गई. लेनदेन की राशि में भी वृद्धि दर्ज की गई, जो सितंबर के 5.97 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर अक्टूबर में 6.42 लाख करोड़ रुपए हो गई.
इस बीच, बैंक ऑफ बड़ौदा की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, फेस्टिव सीजन में यूपीआई के जरिए खर्च 17.8 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के 15.1 लाख करोड़ रुपए की तुलना में 17% से अधिक की बढ़ोतरी को दर्शाता है. यूपीआई के जरिए खर्च का यह आंकड़ा दिवाली से दशहरा तक की अवधि के लिए जारी किया गया था.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version