2023-24 में उद्योग क्षेत्र में 6% की वृद्धि, रोजगार पहुंचा 1.95 करोड़

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

देश के औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार, पूंजी निवेश और उत्पादन में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (Annual Survey of Industries – ASI) 2023-24 के अनुसार, देश में उद्योगों में रोजगार वित्त वर्ष 2023-24 में 5.92% बढ़कर 1.95 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि 2022-23 में यह आंकड़ा 1.84 करोड़ था.

इस सर्वेक्षण का कार्य अक्टूबर 2024 से जून 2025 के बीच किया गया और इसमें अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक की औद्योगिक स्थिति को कवर किया गया है.

पूंजी निवेश और उत्पादन में भी वृद्धि

रिपोर्ट के मुताबिक, उद्योगों में निवेशित पूंजी में भी मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली है. 2022-23 में 61.39 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 2023-24 में यह 68.01 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई.

इसके साथ ही सकल मूल्य संवर्धन (GVA) में भी 11.9% की बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले साल के 21.97 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर इस साल 24.58 लाख करोड़ रुपये हो गई.

रोजगार सृजन में शीर्ष राज्य

रिपोर्ट के अनुसार, 2014-15 से 2023-24 तक के दस वर्षों में उद्योग क्षेत्र ने 57 लाख से अधिक नई नौकरियों का सृजन किया है। तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्य रोजगार देने में टॉप 5 में शामिल हैं.

GVA में शीर्ष उद्योग

उद्योगों के सकल मूल्य संवर्धन में टॉप 5 सेक्टर हैं:

  • मूल धातु (Basic Metals)

  • मोटर वाहन (Automobiles)

  • रसायन और रासायनिक उत्पाद (Chemicals)

  • खाद्य उत्पाद (Food Products)

  • दवा निर्माण (Pharmaceuticals)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version