Business Idea: गाय का गोबर बनाएगा मालामाल, ऐसे शुरू करें कम लागत में व्यापार

Business Idea: अगर आप भी गोबर को बेकार समझते हैं, तो भूलकर भी ऐसी गलती दोबारा ना करें. क्योंकि ये गोबर आपको मालामाल कर सकता है. अगर आप किसी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर गोबर के उपलों के रेट देखेंगे, तो आप दंग रह जाएंगे. जिस गोबर से लोगों को घिन्न आती है, उस गोबर की कीमत 499 रुपये है. आइए आपको बताते हैं गोबर से होने वाले अन्य व्यापार के बारे में, जिससे आप भी मालामाल बन सकते है.

गोबर से गोकाष्ठ लकड़ी
आपको बता दें कि गोकाष्ठ का इस्तेमाल हिंदू धर्म में दाह संस्कार के लिए किया जाता है. दरअसल, हिंदू धर्म में दाह संस्कार के लिए ज्यादा लकड़ियों की आवश्यकता होती है. इस कारण से हर साल लाखों पेड़ काट दिए जाते हैं. लेकिन अगर यही क्रिया गोकाष्ठ लकड़ी से होने तो लाखों पेड़ हर साल बचाए जा सकते हैं. गोकाष्ठ लकड़ी बनाने की मशीन आपको आसानी से पच्चास हजार रुपये में मिल जाएगी.

गोबर से बनाएं दिया
इस वक्त गोबर से बने दियों की मार्केट में खूब डिमांड हो रही है. आपको जानकर हैरानी होगी इन दियों की डिमांड भारत से ज्यादा विदेशों में हो रही है. गोबर से बने ये दिये भारत के साथ साथ विदेशों में भी ऑनलाइन बिक रहे हैं. आप इस बिजनेस को आसानी से अपने घर में ही शुरू कर सकते हैं.

गोबर से बनाएं धूपबत्ती
गोबर से बनी धूपबत्ती ने मार्केट पर कब्जा जमा रखा है. ये धूपबत्तियां इस वक्त बाजार में आम धूपबत्तियों और अगरबत्तियों के मुकाबले कहीं ज्यादा बिक रहीं हैं. गाय के गोबर को पवित्र माना जाता है. गोबर का इस्तेमाल अक्सर पूजापाठ में किया जाता है. ऐसे में लोग गोबर से बनाएं धूपबत्ती का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. इसी कारण से गाय के गोबर से बनी अगरबत्ती बाजार में तेजी से बिक रही है. खास बात ये कि ये बिजनेस आप अपने घर पर भी शुरू कर सकते हैं.

Maratha Reservation: सीएम शिंदे का बड़ा फैसला, मराठा समुदाय को आरक्षण देने पर बनी सहमति

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version